हर व्यक्ति अपना भविष्य जानने के लिए उत्सुक रहता है, वह जानना चाहता है कि उसके जीवन में अब आगे क्या होने वाला है, खुशियाँ आयेंगी या विपदा आयेगी, और अगर विपदा आयेगी तो उसका निवारण कैसे होगा. यह सब आप अपना राशिफल पढ़कर जान सकते हैं.
मेष : मन अशांत रहेगा। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी।
वृषभ : मानसिक शांति रहेगी। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
मिथुन : नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बनेंगे। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य के ध्यान रखें।
कर्क : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लेकिन अति उत्साही होने से बचें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आय में व्यवधान एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी।
सिंह : मन अशांत रहेगा। माता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
कन्या : पठन-पाठन में रुचि रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। सम्पत्ति से आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। भाइयों से मतभेद बढ़ सकते हैं।
तुला : स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी। गृह सज्जा पर खर्च बढ़ सकते हैं।
वृश्चिक : आलस्य की अधिकता रहेगी। रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आएंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
धनु : परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।
मकर : क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकात है। आय में वृद्धि होगी।
कुंभ : स्वभाव में चिड़चिडापन रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
मीन : मानसिक शांति रहेगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिल सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।