13 जुलाई :: राशिफल से जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे

आज का दिन आपके लिए कैसा होगा? कोई शुभ समाचार मिलेगा या किसी विपत्ति का सामना करना पड़ेगा? क्या शकुन है और क्या अपशकुन?…आए दिन ऐसे सवाल सामने आते रहते हैं. इन सवालों को जानना है तो पढ़ें आज का राशिफल.

मेष : आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। आत्‍मिक संतोष रहेगा। लेकिन जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

वृषभ : मन अशांत रहेगा। शैक्षिक कार्यों के कुछ बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है।

मिथुन : वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कुटुम्‍ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्‍ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क : धैर्यशीलता में कमी आएगी। आत्‍मसंयत रहें। संचित धन में कमी आ सकती है। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं।

सिंह : क्रोध की अधिकता रहेगी। पारिवारिक समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। किसी अपयश का सामना करना पड़ सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा।

कन्या : संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। किसी धार्मिक स्‍थान के निर्माण में सहयोग कर सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

तुला : वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। खर्चों की अधिकता हो सकती है।

वृश्चिक : मन अशांत रहेगा। आय में व्‍यवधान एवं खर्चों में वृद्धि की स्‍थिति रहेगी। बातचीत में संयत रहें। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

धनु : आत्‍मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। मन में नकारात्‍मक विचारों का प्रभाव रहेगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

मकर : आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्‍कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन सत्‍ता का सहयेाग मिलेगा।

कुंभ : बातचीत में संतुलित रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

मीन : शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में व्‍यवधान आ सकते हैं। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।संतान को कष्‍ट होगा।

About Politics Insight