8 अगस्‍त 2018 का राशिफल: आज इन राशियों के जीवन में आने वाली नयी बहार

मेष:

गणेशजी आपको नए कार्य करने की प्रेरणा देंगे। हालांकि कुछ मामलों में उलझन भी हो सकती है। नौकरी या व्यवसाय में स्पर्द्धात्मक वातावरण रहेगा। लघु यात्रा के संयोग खड़े होंगे। भाई- बंधुओं के साथ मेल-जोल बना रहेगा। उससे लाभ होगा। स्त्रियों को वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए।

वृषभ:

गणेशजी कहते हैं कि कुछ फैसले लेने में आज मन की स्थिति डांवाडोल रहेगी। आज नए कार्य का आरंभ करना उचित नहीं है। बातचीत में आपका झक्की व्यवहार संघर्ष खड़ा करेगा। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है।

मिथुन:

आज का दिन ताजगी और स्फूर्ति से परिपूर्ण रहेगा। उत्तम भोजन, सुंदर वस्त्र और मित्रों स्वजनों के साथ आपका दिन खूब आनंद में बीतेगा। दांपत्य जीवन में सुख-संतोष का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ और आयोजनों के लिए अनुकूल दिन है। खर्च अधिक होगा।

कर्क:

परिवार में मनमुटाव के अवसर आ सकते हैं। मानसिक रूप से बेचैन रहेंगे। मन में दुविधा हो सकती है। महत्‍वपूर्ण निर्णय फिलहाल न लें। किसी के साथ गलतफहमी या वाद-विवाद हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में संभलकर काम करें।

सिंह:

आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होगा। मन की डांवाडोल स्थिति कहीं हाथ में आए अवसर खो न दे इसका ध्यान रखना पड़ेगा। स्त्री मित्रों से मुलाकात और लाभ होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे। घर में मांगलिक कार्य होंगे। बाहर जाने का आयोजन होगा।

कन्या:

गणेशजी की कृपा से नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए मन में बनाई हुई योजनाएं साकार होंगी। पिता के साथ आत्मीयता बढ़ेगी। उनसे लाभ होगा। व्यापारी और नौकरीवालों को अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने का योग है। धन, मान- सम्मान में वृद्धि होगी। सरकार की तरफ से लाभ होगा। वसूली या व्यापार के काम से बाहर जाना होगा।

तुला:

बौद्धिकों या साहित्य प्रेमियों से मुलाकात हो सकती है। नए कार्य का आरंभ कर सकेंगे। विदेशगमन के अवसर बन सकते हैं। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। संतान की समस्याओं से चिंता उत्पन्न होगी, ऐसा गणेशजी बताते हैं।

वृश्चिक:

गणेशजी कहते हैं कि वाणी और व्यवहार पर आज संयम रखना आवश्यक है। दैनिक कार्यों के अतिरिक्त नए कार्य हाथ में लेना उचित नहीं है। बीमार हो सकते हैं। इसलिए खान-पान में ध्यान रखें। अचानक धन लाभ होगा।

धनु:

गणेशजी कहते हैं कि पार्टी पिकनिक प्रवास, सुंदर भोजन और वस्त्र परिधान आज के दिन की विशेषता रहेंगे। मनोरंजन की दुनिया में सैर करेंगे। विहार करेंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ की मुलाकात रोमांचक रहेगी। दांपत्य जीवन में उत्तम सुख की प्राप्ति होगी।

मकर:

गणेशजी कहते हैं कि व्यापार-धंधे के विकास और आर्थिक आयोजन के लिए आज अनुकूल दिन है। वसूली या पैसे के लेन-देन में सफलता मिलेगी। आयात-निर्यात के व्यापारियों को लाभ होगा। आर्थिक लाभ होगा। कानूनी उलझनों से सचेत रहें। विरोधियों की चाल निष्फल जाएगी।

कुंभ:

मानसिक अशांति और परेशानी भरा दिन है। तेजी से बदलते विचारों के कारण अनिर्णय की स्थिति रहेगी, इसलिए ठोस निर्णय नहीं ले सकेंगे। संतान के प्रश्न उलझन में डालेंगे। पेट की बीमारी से पीड़ित होने की संभावना है, कार्य निष्फलता हताशा पैदा करेगी और आकस्मिक धन खर्च होगा।

मीन:

गणेशजी आपको आज के दिन सावधान रहने की सलाह देते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद पैदा हो सकते हैं। माता का स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा। स्वास्थ्य खराब होने की आशंका है। मानसिक विकार और धन की हानि हो सकती है। नौकरी में समस्याएं आ सकती हैं।

About Politics Insight