दिल्ली: 2109 के लोकसभा चुनाव के लिए AAP-भाजपा में होगी कड़ी टक्कर

मिशन 2019 में जुटी दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (AAP) ने बूथवार सर्वे कराकर बड़ा खुलासा किया है। ताजा इंटरनल सर्वे में वह दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से चार सीटों पर जीत हासिल करने जा रही है। वहीं, सर्वे में AAP ने दिल्ली में अपना मुख्य प्रतिद्ंद्वी भारतीय जनता पार्टी को बताया है और कहा है कि उसे तीन सीटें मिलेंगी। इतना ही नहीं, यह भी दावा किया है कि इन तीन सीटों पर उसका भाजपा से कड़ा मुकाबला है और वह इन तीन सीटों पर भी जीत हासिल कर सकती है। वहीं, सर्वे में सबसे हैरान करने वाला आंकड़ा कांग्रेस पार्टी के लिए आया है, जहां पर उसे महज 9 फीसद वोट मिलेंगे। 

अपने सर्वे में AAP ने बताया है कि उसने लोकसभा चुनाव 2019 में दिल्ली में 46 फीसद वोट मिलेंगे, जो सबसे ज्यादा हैं। इसके बाद भाजपा को 36 फीसद तो कांग्रेस सबसे फिसड्डी रहेगी और उसे सिर्फ 9 फीसद वोट ही हासिल होंगे।

अपर क्लास में भाजपा का जलवा, AAP दे रही टक्कर तो कांग्रेस पिछड़ी
सर्वे में इशारा किया गया है कि भाजपा की अपर क्लास में मजबूत पकड़ है, लेकिन इसमें वह कांंग्रेस से काफी आगे है। सर्वे की मानें तो लोकसभा चुनाव 2019 में अपर क्लास से 52 फीसद तो AAP को 30 फीसद वोट हासिल होंगे, जबकि कांंग्रेस 6 और अन्य को 12 फीसद वोट मिलेंगे। 

लोअर क्लास में AAP ही AAP
अपने सर्वे में आम आदमी पार्टी ने बताया है कि वह लोअर क्लास में नंबर वन है और उसके मुकाबले में कोई नहीं है। सर्वे में लोअस क्लास से AAP को 56 फीसद, भाजपा को 25 तो कांग्रेस को 9 और अन्य को 10 फीसद वोट मिलेंगे। 

मिडल क्लास में AAP-भाजपा में कड़ी टक्कर
AAP के ताजा सर्वे में मिडल क्लास भाजपा से उसकी कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है। सर्वे में सामने आया है कि लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा को जहां 38 फीसद वोट मिलेंगे, जबकि AAP को 45 फीसद वोट हासिल होंगे। बता दें कि दो साल पहले करवाए गए सर्व में AAP को 34 फीसट वोट ही मिलता दिखाई दे रहा था।

केजरीवाट ने किया ट्वीट, कहा- हमें जिताओ तो नहीं होगी सीलिंग
सर्व को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि 2109 के लोकसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला  आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच होगा। उन्होंने ट्वीट में कहा है- ‘लोगों का सामान्य रूप से मानना है कि AAP लोगों के लड़ती है। कांग्रेस और भाजपा के सांसद लोगों के बारे में नहीं सोचते। अगर सातों सांसद AAP के हों तो दिल्ली में सीलिंग नहीं होगी। दिल्ली में अबकी बात भाजपा सातों सीटें हारेगी।’

गौरतलब है कि 2015 के विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर दिल्‍ली की सत्‍ता पर काबिज हुई आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल के नेतृत्‍व वाली सरकार तीन साल से अधिका का समय पूरा कर चुकी है। 

About Politics Insight