न धूप देखी न छाव,फूल गयेआधिकारियों के हाथ पाँव, पढ़े क्या है पूरा मामला !!!

(Pi Bureau)

 

अमेठी : सीएम योगी के सख्त निर्देश के बावजूद उत्तर प्रदेश के अमेठी में क्रय केंद्रों पर किसानों के साथ सौतेला व्यवहार जारी है। जिसे देख डीएम योगेश कुमार ने शुक्रवार को निरीक्षण कर बड़ी कार्यवाई की थी। आज इसी क्रम में डीएम अमेठी तहसील के क्रय केन्द्र का निरीक्षण कर सकते हैं, जिसकी सूचना पाकर एसडीएम अमेठी क्रय केंद्र पहुंचकर लीपापोती करने में जुट गए हैं।

*इस कारण हो सकता है निरीक्षण*

जानकारी के मुताबिक़ अमेठी तहसील पर बने क्रय केंद्र पर एक महीने में 30 हज़ार कुंटल गेहूँ ख़रीद का लक्ष्य था। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 21 दिनों में 40 किसानों से अब तक 1650 कुंटल गेहूँ ही क्रय किया जा सका है।

इस आशय से सम्बंधित जानकारी मिलने पर आज डीएम योगेश कुमार अमेठी क्रय केन्द्र का निरीक्षण कर सकते हैं।

 

*अनिमियताओं का है बोलबाला*

इसकी भनक पाकर एसडीएम अमेठी वेद प्रकाश मिश्रा डीएम के निरीक्षण से पहले ही क्रय केंद्र पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि खुद व क्रय केन्द्र प्रभारी को बचाने के लिए एसडीएम द्वारा ये क़दम उठाया गया है। इससे साफ जाहिर है कि अमेठी क्रय केन्द्र पर बड़े पैमाने पर अनिमियताओं का बोलबाला है।

 

*शुक्रवार को डीएम ने किया था ये कार्यवाई*

बता दें कि शुक्रवार को डीएम योगेश कुमार ने स्थलीय निरीक्षण की शुरुआत गौरीगंज स्थित आसेदापुर में चल रहे केंद्र से किया था, फिर तिलोई के बहादुरपुर में चल रहे गेंहू क्रय केंद्र का भी उन्होंने निरिक्षण किया। डीएम ने यहां अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को कोई समस्या नहीं आनी चाहिए।

वही डीएम ने किसानों को सही समय पर बैंको द्वारा पेमेंट न देने पर डीएम ने बैंक अधिकारियों को जमकर फटकारा। डीएम ने उन्हें हिदायत भी दी कि किसानों को पैसे की कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए।

उधर अभी तक किसानों का डाटा अपडेट न होने पर उन्होंने पी.सी.एफ. के प्रबंधक और पी.सी.एफ. के केंद्र प्रभारी पर एफ़आईआर दर्ज करने का भी निर्देश दिया।

 

*केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने किया था निरीक्षण मिली थी खामियां*

बता दें कि हाल ही में कुछ दिन पहले ही अमेठी दौरे के दौरान केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने गौरीगंज क्रय केंद्र का निरीक्षण किया था। जहां उन्हें ढेरों खामियां मिली थी।

जिसके बाद लापरवाही बरतने पर केंद्र प्रभारी को अमेठी प्रसाशन ने निलंबित भी किया था। लेकिन बावजूद इसके भी अभी तक हालात में सुधार नहीं हुआ है।

About Politics Insight