12 सितंबर 2018 का राशिफल : आज इन राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है

आज का दिन आपके लिए कैसा होगा? कोई शुभ समाचार मिलेगा या किसी विपत्ति का सामना करना पड़ेगा? क्या शकुन है और क्या अपशकुन?…आए दिन ऐसे सवाल सामने आते रहते हैं. इन सवालों को जानना है तो पढ़ें आज का राशिफल.

मेष राशि: प्रियजनों से भेंट संभव है। संतान के विवाह संबंधित समस्या का समाधान होगा। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदाई है। धार्मिक कार्यों में सहभगिता होगी। वाहन पर धन खर्च होगा।

वृषभ राशि: अपने चंचल स्वभाव के कारण नुकसान संभव है। अपने से बड़ों की बातों को सुने उनके अनुभव आप के लिए लाभप्रद साबित होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापारिक यात्रा संभव।

मिथुन राशि: नए रिश्ते जीवन में बदलाव लाएंगे। आजीविका के लिए स्थान परिवर्तन संभव है। व्यापार विस्तार के योग बन रहे हैं। पुराने लेन-देन के मामले सुलझेंगे। विरोधी सक्रीय होंगे। जिद न करें, कभी-कभी दुसरे को भी मौका देना चाहिए। पारिवारिक कलह संभव है।

कर्क राशि: रुका धन न आने से मन चिंतित रहेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। संतान का स्वास्थ बिगड़ सकता है। विदेश जाने का मन बना रहे है, पर अभी इंतजार करें।

सिंह राशि: आय में वृद्धि कैसे हो अभी यही ध्यान में रख कर अपना कार्य करें। करियर के प्रति सजग रहें। मामा पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारिक साझेदारी में फेर बदल हो सकता है।

कन्या राशि: लंबे समय से चली आ रही चिंता आज दूर होगी। मन प्रसन्न रहेगा। पुराने रोग उभर सकते हैं। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। आध्यत्मिक उन्नति होगी। अपने सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार नम्र रखें।

तुला राशि: मन ही मन कुछ चल रहा है, बेहतर होगा किसी समझदार से सलाह लें। रोजगार संबंधित समस्या सुलझ सकती है। पिता से विवाद होगा। वाहन पर खर्च होगा। आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि: कई दिनों से रुके कार्य आज कर लें, विलंभ अच्छी बात नहीं है। समाज के कुछ लोगों के कारण आप को समस्या का सामना कर पड़ सकता है। रुका हुआ धन आने के आसार नहीं है।

धनु राशि: क्रोध उन्नति का शत्रु है। आप में सब कुछ ठीक है, पर जब क्रोध आता है तो आपका खुद पर नियंत्रण नहीं रहता। किसी अनजान व्यक्ति को अपने रहस्य न दें, नुकसान हो सकता है। अपने खर्चीले स्वभाव पर अंकुश रखें।

मकर राशि: पूर्व नियोजित कार्य की रुपरेखा से व्यसायिक उन्नति होगी। संतान के स्वास्थ पर धन खर्च होगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग आप को उन्नति के मार्ग पर प्रशस्त करेगा।

कुंभ राशि: संतान को शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक व पारिवारिक समस्याओं का सामना किसी संत के द्वारा होगा। अपनों से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।

मीन राशि: विलासिता के सामानों पर खर्च होगा। अपने क्रोधी स्वभाव पर अंकुश रखें,लाभ होगा। यात्रा के योग टालें। किसी के दबाव में आकर फैसले न लें, आजीविका के साधनों को बदलने का निर्णय लेंगे, जो लाभकारी होंगे।

About Politics Insight