2 अक्टूबर 2018 का राशिफल: इन राशियों के लिए कुछ खास रहेगा आज का दिन

मेष – 

आज आपका पूरा व्यवहार एक परिपक्व व्यक्ति की तरह होगा, जिससे आपके रिश्तों में काफी सुधार होगा। सुख सुविधा पर ख़र्च होगा।

लकी कलर – हरा, लकी नंबर – 3

वृष – 

आज का दिन रचनात्मकता से भरा होगा। नए आइडिया और उसको करने की ऊर्जा से भरे होंगे आप।

लकी कलर – बैंगनी,लकी नंबर – 4

मिथुन –

दिन की शुरुआत में आलस के चलते कुछ न करने का मन होगा। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। लेन-देन में सावधानी रखें।

लकी कलर – हल्का नीला, लकी नंबर – 10

कर्क – 

आज आपकी ख्वाहिशें पूरी होने का दिन है। लम्बे समय अटकने वाले लंबित काम भी आज हो सकते हैं, आपने प्रयासों को जारी रखें।

लकी कलर – सफ़ेद, लकी नंबर – 9

सिंह – 

आत्मविश्वास और रचनात्मकता से भरा दिन होगा। आज नए कार्य शुरू कर सकते हैं, रिश्तों में भी सुधार होगा।

लकी कलर – लाल, लकी नंबर – 9

कन्या – 

मन की बेचैनी और अधिक भावनात्मक विचार आज आपको घेरेंगे। नकारात्मकता से अपने को दूर रखें। रिश्तों में गलतफहमी आ सकती है।

लकी कलर – सफेद, लकी नंबर – 10

तुला – 

आपको आज अपने आसपास के रिश्तों और चीजों में बहुत ज्यादा जुड़ाव महसूस करेंगे और असुरक्षा की भावना से कुछ नकारात्मकता रहेगी।

लकी कलर – स्लेटी, लकी नंबर -8

वृश्चिक – 

जीवन साथी या प्रेमी के साथ आपकी नजदीकियां बढने से आपका आत्मविश्वास चरम पर होगा। घर में कोई मांगलिक कार्य आयोजन हो सकता है|

लकी कलर – क्रीम , लकी नंबर – 2

धनु – 

किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए। हिम्मत से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है।

लकी कलर – गोल्डन, लकी नंबर – 8

मकर – 

आज यात्रा के योग हैं, आप किसी कार्य करने के बाद सुकून से बैठने के बारे में सोचेंगे, लेकिन नया काम आपके सामने होगा|

लकी कलर – नीला, लकी नंबर – 6

कुम्भ – 

किसी पुराने काम को बार बार करने में आज आपको रूचि नही होगी, लेकिन लंबे समय की सफलता के लिए यह आवश्यक कदम होगा।

लकी कलर – नीला, लकी नंबर – 8

मीन – 

आज का दिन आपकी जीत के साथ आया है, सामाजिक मान सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। आपको रोल मॉडल मन जाएगा।

About Politics Insight