4 अक्टूबर 2018 का राशिफल: इन राशियों के लिए आज का दिन होगा बहुत ही शुभ

आज का दिन आपके लिए कैसा होगा? कोई शुभ समाचार मिलेगा या किसी विपत्ति का सामना करना पड़ेगा? क्या शकुन है और क्या अपशकुन?…आए दिन ऐसे सवाल सामने आते रहते हैं. इन सवालों को जानना है तो पढ़ें आज का राशिफल.

मेष राशि- इस राशि के जातकों के लिए यह योग नौकरी में सफलता दिलाएगा साथ ही आर्थिक क्षेत्र में अतिरिक्त परिश्रम करने से धन लाभ होगा।

वृष राशि- गुरु पुष्य योग इस राशि वालों के लिए वैवाहिक जीवन में चली आ रही समस्या का अंत हो जाएगा साथ ही जो व्यक्ति आपके लिए शत्रु का काम कर रह है उससे निजात मिलेगी।

मिथुन राशि- यह योग इस राशि वालों के लिए बेहद फायदा वाला रहेगा क्योंकि इस राशि के जातको के जो काफी दिनों से काम अटके हुए है वह पूरे होंगे और अतिरिक्ति आय के साधन प्राप्त होंगे ।

कर्क राशि- इस योग के चलते इन राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। विवाह प्रस्ताव आ सकता है। करियर में उन्नति होगी। व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होगा।

सिंह राशि- राजनैतिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। भू संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय में नया अनुबंध संभव है। परिवार में विवाद खत्म करने का समय है। शुभ सूचना मिलेगी।

कन्या राशि- ऐसा योग कन्या राशि वालों के बहुत कम होता है इसलिए इस राशि वालों के लिए यह योग बहुत शुभ होगा। नौकरी में तरक्की मिलेगी, धन लाभ होगा साथ ही अगर कानूनी अढ़चनों को दूर करना है तो यह गुरु पुष्य योग आपके लिए उत्तम समय साबित होगा।

तुला राशि- साक्षात्कार में चयन होगा। विरोधी परास्त होंगे। अटका धन मिलेगा। व्यवसाय में अचानक लाभ होगा।

वृश्चिक राशि- यह योग इन राशि वालों के पराक्रम में वृद्धि करेगा । विरोधी परास्त होंगे। करियर में उन्नति संभव है। व्यवसाय में धन लाभ बढ़ेगा।

धनु राशि- लोकप्रियता में वृद्धि होगी। भू संपत्ति के अटके कार्य बनेंगे। स्थायी लाभ के मार्ग मिलेंगे। यात्रा संभव है।

मकर राशि- इस योग के चलते आप जो भी योजना बनायेंगे उसमें सफलता मिलेगी। पति- पत्नी के बीच काफी दिनों से चला आ रहा विवाद कम होगा और प्रेम बढ़ेगा।

कुंभ राशि- सुख शांति में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। परिवार में आनन्द रहेगा।

मीन राशि- विकास कार्य में सफलता मिलेगी। आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। व्यावसायिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा।

About Politics Insight