3 नवंबर 2018 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष – अचानक धन लाभ हो सकता है। आर्थिक तंगी खत्म हो सकती है। अच्छे लोगों की संगति से फायदा हो सकता है। आज आप किसी खास नतीजे के इंतजार में धैर्य रखेंगे तो खुश होंगे। कार्यक्षेत्र में आप पूरी ताकत से काम निपटा लेंगे। थोड़ा धैर्य रखना होगा। संतान से कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं। कोशिशों से समस्याएं सुलझा लेंगे।
वृष – थोड़ा निवेश करने के बारे में विचार करें। किसी अनुभवी से भी सलाह लेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। दूसरों की परेशानियों से आप जितनी सहानुभूति रखेंगे, आपको आगे चल कर उतना ही फायदा होगा। स्थितियों के अनुसार काम करेंगे तो सफल हो जाएंगे। इससे आपकी कार्यक्षमता बढ़ सकती है। कहीं से अचानक आपको गिफ्ट मिलने के योग हैं। 
मिथुन  –  सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपके लिए दिन  उत्साहवर्धक रहेगा। आज आप नए कामों की योजना बना सकते हैं। मेहनत ज्यादा होगी और कुछ मामलों में आपको किस्मत का साथ भी मिल सकता है।  कुछ नए संबंधों की शुरुआत हो सकती है। विपरीत लिंग के लोग जरूर आपकी बातें गौर से सुनेंगे और आपको समझेंगे। आपको उनका समर्थन मिल सकता है। कुछ घरेलू उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। कई दिनों से रुके काम भी पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे।  
कर्क – समय अच्छा है। कई क्षेत्रों में आप एक साथ सक्रिय भी रहेंगे। आज आगे बढ़ने के लिए आपको अपने जीवन में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। मन में कई तरह की बातें चलती रहेंगी। प्रेमी से अपनी भावनाएं जताने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। अविवाहित लोगों को रोमांस के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा के भी योग बन रहे हैं। मेहनत से धन कमा लेंगे। नए एग्रीमेंट या नए संबंध बनने की संभावना है। 
सिंह -बिजनेस में कोई नया फैसला भी लेना पड़ेगा और वो आपके ही फेवर में रहेगा। सोचे हुए काम समय से पूरे हो जाएंगे। साझेदारी के कामों में सहयोग और सफलता मिल सकती है। जरूरी और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। उलझी हुई स्थितियां आप संभाल सकते हैं। कुछ छोटे-मोटे विवाद सुलझ सकते हैं। आप अपना हित देख कर काम करेंगे।  
कन्या –  मेहनत और बुद्धिमानी से करियर में बढ़ने की कोशिश करेंगे। आज आपको किसी खास मामले में तुरंत कोई फैसला भी करना पड़ सकता है। ऑफिस में आपका कॉम्पिटीशन बढ़ सकता है। पार्टनर से सहयोग की आशा रहेगी। उलझे हुए कुछ मामले आप अपनी बुद्धि से निपटाने की कोशिश कर सकते हैं।
तुला  – कार्यक्षेत्र में नए एग्रीमेंट और समझौते होने की संभावना है।  आपका ध्यान किसी दूर स्थान पर ज्यादा रहेगा। ऑफिस में कोई व्यक्ति गुप्त रूप से आपकी मदद कर सकता है। अच्छी ग्रह स्थिति बन रही है। उलझन भरी स्थितियों का कोई समाधान आप निकाल सकते हैं। आपको बुद्धि और तर्क के दम पर अपने कामों में सफलता मिल सकती है।
वृश्चिक – आपके लिए दिन बहुत उपयोगी है। आज आपको यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। आपकी मुलाकात खास लोगों से हो सकती है। आपको नियमित कामकाज से कुछ समय के लिए छुटकारा मिल सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। फायदा भी हो सकता है। आपकी ज्यादातर परेशानियां खत्म होने के योग हैं। जिस काम को आप अधूरा समझ रहे हैं, वह पूरा हो जाएगा। बड़े लोगों से सहयोग मिल सकता है।
धनु  – आपके किए गए काम किस्मत की मदद से पूरे हो सकते हैं। अपने फायदे की चिंता जरूर करें। कुछ नए और अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं जिन्हें आपको बिना समय गंवाए मानना होगा। आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। चंद्रमा आपको धार्मिक काम करने के लिए उकसाएगा। आज किसी भी काम के लिए पूरा कॉन्फिडेंस जरूरी है। विशेष लाभ व उन्नति के लिए आज आपको कुछ ज्यादा ही कोशिशें करनी पड़ सकती हैं, लेकिन आप सफल हो सकते हैं।
मकर  – दिन सामान्य रहेगा। कामकाज में पूरा दिन निकल सकता है। धैर्य रखें और लोगों की बात ध्यान से सुनते रहें। उनकी कुछ बातें आपके लिए काम की हो सकती है। चुनौतीपूर्ण स्थितियां आपके हित में हो सकती है। आज किए गए काम आपको आने वाले दिनों में फायदा दे सकते हैं। आपके लिए नए रास्ते खुल सकते हैं। 
कुंभ  – परिवार की स्थितियों में कुछ बदलाव होने के योग हैं। आपकी दिनचर्या बदल सकती है। पैसों की स्थिति में अच्छे खासे बदलाव हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके  संबंध और गहरे हो सकते हैं। रोजमर्रा के काम पूरे हो सकते हैं। काम बनते चले जाएंगे। सोच-समझकर फैसले लेने से ही फायदा हो सकता है। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। 
मीन –  नए लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। कुछ लोगों पर आपका गहरा असर भी पड़ेगा। दूसरों की मदद करेंगे। आसपास के लोगों की परेशानियां सुनेंगे। लोगों की मदद भी करेंगे। इस वजह से भी आप नुकसान से बच सकते हैं।

About Politics Insight