जानिए इसके बारे में, इन मौकों पर आपके काम आ सकता है पर्सनल लोन

 विभिन्न जरूरतों के लिए हमें पैसों की जरूरत पड़ती है। ऐसी स्थिति में हम अपने परिवार और दोस्तों से मदद ले लेते हैं। कई बार स्थिति ऐसी हो जाती है जब ये लोग मदद नहीं कर पाते हैं। ऐसे मौके पर पर्सनल लोन हमारी मदद कर सकता है। साथ ही पर्सनल लोन की खास बात यह है कि आप इसे अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च कर सकते हैं। हालांकि, छोटी-छोटी जरूरतों के लिए लोन लेना ठीक नहीं माना जाता है। आइए जानते हैं कि आपको किन परिस्थितियों में लोन के लिए आवेदन करना चाहिए।

नई जगह पर शिफ्ट होना: कई बार नौकरी बदलने या दूसरे कारणों की वजह से आपको नई जगह पर शिफ्ट होना पड़ता है। इसमें काफी खर्चा आ सकता है। नया घर लेना, नया सामान लेना आदि कई खर्चीले काम होते हैं। इनका खर्चा निकालने के लिए भी आप पर्सनल लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस लोन को आप बाद में धीरे-धीरे चुका सकते हैं।

मेडिकल इमरजेंसी: हमारे देश में इलाज काफी महंगा है। इसलिए अगर कोई बीमार हो जाता है तो बचत का एक बड़ा हिस्सा इलाज पर खर्च हो जाता है। कई बार हेल्थ इंश्योरेंस होने के बावजूद अतिरिक्त पैसों की जरूरत पड़ जाती है। ऐसी स्थिति में आप पर्सनल लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। पर्सनल लोन की रकम 3-4 दिन में बैंक अकाउंट में आ जाती है। ऐसे में जरूरत पड़ने पर पैसा आपके पास होगा।

बच्चों की पढ़ाई पर: आजकल पढ़ाई बहुत महंगी हो गई है। अच्छे स्कूलों की फीस काफी ज्यादा होती है। कई बार स्कूल फीस के साथ दूसरे खर्चे आने पर बजट बिगड़ जाता है। आप ऐसी स्थिति में भी पर्सनल लोन ले सकते हैं। इससे आप समय पर स्कूल की फीस भी चुका पाएंगे और बाकी खर्च भी आसानी से निकाल सकेंगे।

होम रेनोवेशन के लिए: अगर आपका घर पुराना है और आप इसे रेनोवेट करना चाहते हैं तो इसमें काफी पैसा खर्च होता है। इस पैसे के लिए भी आप पर्सनल लोन अप्लाई कर सकते हैं। दरअसल, होम रेनोवेशन या नया घर बनाना ऐसा काम होता है जो कई सालों में एक बार होता है। इसलिए लोग इस पर खासा पैसा खर्च करते हैं। इस दौरान आने वाले वाले खर्च के लिए आप पर्सनल लोन ले सकते हैं।

About Politics Insight