5 नवंबर 2018 राशिफल: आज इन राशियों के लिए सोमवार का दिन हैं बहुत ही शुभ

मेष: आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टप्रद हो सकता है।

वृष: मानसिक शान्ति रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र की परिस्थितियों में सुधार होगा।

मिथुन: मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

कर्क: कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। परन्तु अति उत्साही होने से बचें। क्रोध की अधिकता रहेगी। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। 

सिंह: मानसिक असंतोष तो रहेगा, परन्तु वाणी में सौम्यता भी रहेगी। माता-पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे।

कन्या: मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।

तुला: परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।

वृश्चिक: सन्तान सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है। परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है। खर्च अधिक होंगे। 

धनु: क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।  

मकर: धैर्यशीलता में कमी आयेगी। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। उच्च शिक्षा के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।

कुंभ: नौकरी में इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी पुराने मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। 

मीन: आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। सन्तान को कष्ट रहेंगे। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। 

About Politics Insight