19 नवंबर राशिफल: देव उठनी के साथ अशुभ और शुभ योग का संयोग, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए

मेष -कोई बड़ा काम जल्दी हो सकता है। आज आप नौकरी बदलने के बारे में भी विचार कर सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से दोस्ती भी हो सकती है। किसी से मदद चाहते हैं, तो मिल सकती है। दुश्मनों पर भी जीत मिलने के योग हैं। परिवार से सहयोग मिलता रहेगा। आपके रिश्तों में अचानक बड़े बदलाव होने के योग हैं। मन की बात जताने और रूठे हुए लोगों को मनाने का समय है। आप अपने लिए नए अवसर तलाश करने की पूरी कोशिश करें। बड़े पद या वेतन पर कहीं काम करने की इच्छा भी आज तेज हो सकती हैं।

वृष -आज की स्थिति देखते हुए अपने काम की योजना अच्छे से बना लें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। दोस्तों की मदद मिल सकती है। पुराने दोस्तों से भी बातचीत होगी। आपको एक्स्ट्रा धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। अविवाहित लोगों को शादी या लव प्रपोजल मिल सकता है। रुके हुए कामों की शुरुआत हो सकती है। आपके विचारों को सम्मान मिल सकता है। बिजनेस भी बढ़ेगा। अचानक फायदा होने के योग बन रहे हैं।

मिथुन – आज अचानक आपकी इनकम बढ़ेगी। किसी उलझी हुई स्थिति को सुलझाने में आप सफल हो सकते हैं। किस्मत आपके साथ रहेगी। रुके हुए काम जल्दी पूरे हो सकते हैं। जो काम आप काफी समय से करने की सोच रहे हैं, वो कर लेंगे। किसी बोझ या अनचाहे साथी से भी आपको छुटकारा मिल सकता है। अपने प्रेमीजनों की जरूरतों और उनकी बातों को समझने की कोशिश करें। धार्मिक स्थान पर भी जाने का मन बना सकते हैं।

कर्क – गोचर कुंडली में चंद्रमा किस्मत के घर में रहेगा। आपके लगभग सभी काम पूरे होंगे। आपके काम करने का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा। दोस्तों के साथ मिलकर आप कुछ नया और सकारात्मक काम कर सकते हैं। इसके लिए कोशिश और पहल आपको ही करनी होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। अविवाहित लोगों को विवाह या प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। परिवार में वैचारिक मतभेद खत्म हाे सकते हैं।

सिंह -करियर में कुछ अच्छे बदलाव हो सकते हैं। जिनका फायदा आने वाले दिनों में मिलेगा। आज स्थिति में काफी सुधार भी हो सकता है। आप अपनी कोशिशों में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। आपका पैसा खर्चा हो सकता है और ये आपके लिए अच्छा भी रहेगा। पार्टनर से संबंध अच्छे रहेंगे। आपकी सकारात्मक सोच भी कारगर हाे सकती है। कामकाज के बजाए योजना बनाने में ज्यादा समय लगेगा। आज आपको संतान पर ध्यान देना होगा।

कन्या – किसी को उधार दिया पैसा आज आपको मिल सकता है। आपको नए मौके भी मिल सकते हैं। रोजमर्रा के काम आज आसानी से पूरे हो जाएंगे। आज कोई ऐसा काम भी हो सकता है जिससे आपकी सैलेरी या इनकम भी बढ़ेगी। आज किए गए कामों से आपको पदोन्नति भी मिल सकती है। प्रेम-संबंध ठीक रहेंगे। हो सके तो प्रेमी के लिए एक्स्ट्रा समय निकाल लें। कोई नया काम करने के बारे में भी प्लानिंग कर सकते हैं। परिवार और आसपास के लोगों में आपकी अच्छी इमेज बनेगी। दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा। वाहन सुख भी मिलेगा।

तुला – परेशान लोगों को कुछ राहत मिलने के योग हैं। पैसों की बचत करने में आप सफल हो सकते हैं। अपनी कोशिशों के दम पर सही समय पर सही जगह आप मौजूद रहेंगे और इससे आपके रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। घर-परिवार या पड़ोस में कोई कठिन परिस्थिति बने तो आप सकारात्मक रहें। आपको दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा। शादी लायक लोगों को आज ऑफर मिल सकते हैं। लोग आपकी सलाह मानेंगे। आज आप थोड़ा संतुलित व्यवहार रखें।

वृश्चिक – आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। आपकी बनाई हुई योजनाओं से सफलता मिलने के पूरे योग हैं। करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे। विचारों और बातचीत के दम पर आप लोगों को अपनी राय से सहमत कराने में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। करीबी लोगों के साथ संबंधों में सुधार होने के योग हैं। प्रेमी से खुल कर बात होगी। दोस्तों के साथ समय बीतेगा। बड़े लोगों से मुलाकात हो सकती है। पुराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है।

धनु -जरूरी काम हिम्मत और आत्मविश्वास के साथ शुरू करेंगे। आज आपको सफलता मिल जाएगी। थोड़ा बहुत त्याग भी आज आपको करना होगा। धनु राशि वालों के कॉन्टैक्ट्स अपडेट होंगे। कुछ गुप्त सूचनाएं और जानकारियां आज आपको मिल सकती हैं। कामकाज निपटाने के लिए थोड़ा बहुत पैसा खर्चा करेंगे और आगे बढ़ जाएंगे।

मकर – फायदे की स्थिति आज बन सकती है। आज पैसों से जुड़े सारे काम कर लें। जो आप करना चाह रहे हैं। फालतू खर्चों से आज आप बच सकते हैं। आप अपनी दिनचर्या में सुधार करेंगे। मनोरंजन के कारण उसमें फेरबदल हो सकता है। कोई सूचना या कोई विचार कहीं से आपके दिमाग में आ सकता है। कुछ नया करने की कोशिश भी करें। आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। पार्टनर आपकी ओर आकर्षित हो सकता है। यात्रा का विचार बनेगा या ऐसी स्थिति भी बन सकती है कि यात्रा करनी जरूरी हो जाएगी। धन लाभ होगा और परेशानियां भी खत्म हो सकती हैं।

कुंभ -आपकी राशि के लिए चंद्रमा की स्थिति फायदे वाली हो सकती है। घर पर ज्यादा समय देना पड़ेगा। आपको जरूरत पड़ने पर परिवार के लिए कुछ त्याग भी करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों के लिए अच्छा समय है। दिन भी अच्छा रहेगा। सुख मिलेगा। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। कोई ऐसी बात आपके सामने आ सकती है जिससे आपको भविष्य में होने वाले फायदे का संकेत मिल सकता है। किसी भी मामले को गंभीर होकर निपटा लें। कोई टेंशन भी जल्दी खत्म हो सकती है। मन में उत्साह रहेगा।

मीन – आज आपको पैसों का फायदा हो सकता है। निवेश की कोई प्लानिंग भी हो सकती है। बात-बात में ही किसी व्यक्ति से आपके संबंध गहरे हो जाएंगे। पुरानी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। संतान और घर-परिवार के मामले में कुछ अच्छा बदलाव होने के योग बन रहे हैं। करीबी लोगों से महत्वपूर्ण मामलों पर बातचीत हो सकती है। आप उतना ही पैसा निवेश करें, जितना कर सकते हैं।

About Politics Insight