दुष्कर्म पीड़िता न्याय के लिए पहुंची भाजपा मुख्यालय, मंत्री ने दिए कार्रवाई के निर्देश !!!

(Pi Bureau)

 

लखनऊ। 15 मई 2017  : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को सैकड़ो  लोग समस्याओं के निस्तारण के कार्यक्रम के तहत दुग्ध विकास एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री चैधरी लक्ष्मी नारायण से मिले।

कैबिनेट मंत्री के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी एवं प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र सिंह और सहायक के रूप में आनंद पाण्डेय ने सुबह 11 बजे से जनता की समस्याओं के लिए सुनवाई शुरू की। इसके तहत विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए। फिरोजाबाद की एक पीड़िता आयी, जिसके साथ 05 नवम्बर 2013 को गैंगरेप हुआ था और बयान दर्ज करने के बाद 04 मार्च 2014 को पुनः आरोपियो ने पुलिस सुरक्षा से ही उसे उठा लिया और दुबारा उसी घृणित घटना को अंजाम दिया और उस बेबस महिला को छोड़कर भाग गये। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियांे ने ही उसे अस्पताल पहुंचाया और डीएनए टेस्ट के लिए भ्रूण को सुरक्षित होने पर भी पुलिस ने बिना टेस्ट किये अंतिम रिपोर्ट लगा दी। इतना ही नहीं अभियुक्तों ने पीड़िता के पिता और चाचा को झूठे  मुकदमें में जेल पहुंचा दिया और परिवार को प्रताड़ित किया। कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चैधरी ने मामले को गंभीरता से लिया और अतिरिक्त पुलिस निदेशक लाॅ एण्ड आर्डर को समस्या के निदान के लिए कार्रवाई करने का आदेश दिया, जिससे पीड़िता को न्याय मिल सके। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर कल मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक कैबिनेट मंत्री चेतन चैहान जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी एवं प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहेंगे।

About Politics Insight