घर-घर कूड़ा उठाने के लिए ई-रिक्शों को दिखायी हरी झंडी !!!

(Pi Bureau)

 

लखनऊ :  डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था न होने से ही स्वस्छता सव्रेक्षण में नगर निगम की रैकिंग 269वें नंबर पर पहुंच गयी। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एजेंसी ईको ग्रीन के सहयोग से प्रयास शुरू कर दिए हैं। गली गली से कूड़ा उठाने के लिए जोन आठ में 16 ई रिक्शा को हरी झंडी दिखाई गई। जोन 8 स्थित आशियाना पावर हाउस से इन ई रिक्शा को राज्यमंत्री स्वाति सिंह व भाजपा नेता दयाशंकर और क्षेत्रीय पार्षद सौरभ सिंह ने रवाना किया। ई रिक्शा के माध्यम से लगभग 10 हजार घरों को कूड़े से निजात मिल सकेगी। इस दौरान लोगों को कूड़ा खुले में ना फेकने की शपथ भी दिलाई गई। नई एजेंसी ईको ग्रीन ने डोर टू डोर सर्विस को दुरुस्त करने के लिए पहले वाले टाटा एस के साथ 50 ई रिक्शा इस काम पर लगाए गए हैं। इससे संकरी गलियों में भी कूड़े का उठान हो सकेगा। जोन पांच और आठ के क्षेत्रों से कूड़ा का कलेक्शन किया जाएगा। कंपनी के नितेश त्रिपाठी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत कूड़ा निस्तारण के लिए वार्ड संख्या 66, 73 व 88 में घर घर से कूड़ें का कलेक्शन होगा। इकोग्रीन के कंट्रोल एंड ट्रांसपोर्टेशन मेनेजर के सचेत शुक्ला ने बताया की हमारा टारगेट है कि जून तक पूरे शहर से डोर टू डोर सर्विस शुरू हो सके। पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण ने बताया कि ई रिक्शा से कूड़ा कलेक्शन की सुविधा दो जोनो में शुरू हो गई है। इन रिक्शा में खास बात ये है कि इसमें क?पार्टमेंट दो भागों में बांटा गया है। एक में किचन वेस्ट रखा जाएगा जिसे बाद में क?पोस्ट बनाने के इस्तेमाल लाया जाएगा और दूसरे में प्रोसेसिंग प्लांट भेजना वाला वेस्ट रखा जाएगा। जबकि ई रिक्शे पूरी तरह से जीपीएस युक्त हैं इससे इनके लोकेशन की जानकारी भी मिलती रहेगी।

About Politics Insight