मेष:- सामान्य दिनर्चया के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह की अनुभूति करेंगे। नैतिक दायित्वों के प्रति लापरवाही न करें। सगे-संबंधी अथवा स्वयं की अस्वस्थता से परेशान होंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। 
बृषभ:- सगे-संबंधों में भावनात्मक संतुलन हेतु सभी स्थिति पर निष्पक्ष भाव से विचार करें। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों की मधुरता बढ़ेगी। प्रयासरत् क्षेत्रों में पूर्वाग्रहवश मन में निराशा पैदा होगी। 
मिथुन:- निराशावादी विचारों को त्याग आशावादी बने। किसी नई दिशा में व्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। भविष्य संबंधित चिंताओं को लेकर मन परेशान होगा। किसी नई दिशा में सक्रिय होंगे। 
कर्क:- नयी दिशा में सकारात्मक सोच का लाभ मिलेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थ मन दुखित होगा। कुछ नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। 
सिंह:- सगे-संबंधियों के बीच मर्यादा का ख्याल रखें। नाजुक स्थिति मे विवेक से काम लें। मन की निराशा किसी कार्य में रुचि लेने में बाधक होगी। उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। 
कन्याः-  बीती बातों को छोड़ वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। आकांक्षाएं सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। अतरू इस स्वभाव को सुधारें। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा।
तुला:- आर्थिक क्षेत्र में आय के नये साधन सुलभ होंगे। कायरे के अत्याधिक बोझ से मन बोझिल होगा। पारिवारिक तनाव का असर अपने स्वास्थ पर न पड़ने दें। कार्यक्षेत्र में मन नई प्रगति के लिए प्रयत्नशील होगा।
वृश्चिक:- कुछ महत्वपूर्ण क्षेत्रों कामयाबी से लोकप्रियता बढ़ेगी। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। मधुरवाणी से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। 
धनु:- सारे तनाव छोड़ अपने कैरियर पर ध्यान दें। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता रहेगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय के प्रति मन दुविधाग्रस्त होगा।
मकर:- प्रतिकूल स्थिति में भी घर के वातावरण को सुंदर बनाने की चेष्ठा करें। पारिवारिक समस्याओं को हल करने हेतु केंद्रित होंगे। किसी प्रणय संबंध के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। घर में खुशहाली होगी। 
कुंभ:- कुछ संबंधों के प्रति मन घृणा की अनुभूति करेगा। अर्थ व्यवस्था हेतु मन परेशान होगा। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। जीवन साथी के स्वास्य के प्रति सचेत रहें। 
मीन:- मूल्यवान समय को व्यर्थ न में न गवाएं। अच्छी भावनाओं के बावजूद परिजनो की असन्तुष्टि से मन दुखित होगा। किसी बड़े खर्चे को लेकर मन परेशान होगा। कार्यक्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता संभव।