आज बंद रहेगा सर्राफा बाज़ार ,उद्योग व्यापार मंडल ने दिया आंदोलन को समर्थन !!!

(Pi Bureau)

 

लखनऊ : लखनऊ सर्राफा एसोसिएशन की बैठक अमीनाबाद स्थित सेन्ट्रल होटल में हुई। जिसमें मथुरा में हुई दुसाहासिक लूट के साथ ही कारोबारी की हत्या पर शोक व्यक्त किया गया। बैठक में पदाधिकारियों ने अत्यन्त आक्रोश व्यक्त किया और एक स्वर में शासन और प्रशासन की कड़ी र्भत्सना की। इसके बाद संगठन के महामंत्री विनोद महेश्वरी एडीजी कानून व्यवस्था से मिले और ज्ञापन सौपा जिसमें तत्काल मामले का खुलासा करते हुए गिरफ्तारी किए जाने व सर्राफा कारोबारियों को सुरक्षा दिए जाने की मांग की गयी। इसके साथ ही संगठन से शुक्रवार को घटना के विरोध में बाजार बंद रखने की भी घोषणा की है। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष रविन्द्र नाथ रस्तोगी, वरिष्ठ महामंत्री प्रदीप अग्रवाल, रवीश अग्रवाल, संजय गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन रस्तोगी, प्रवक्ता डा. राम कुमार, पदमचंद जैन, आदीश जैन, विनोद महेश्वरी, विशाल निगम शामिल हुए। उधर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री संदीप बंसल ने मथुरा में हुई व्यापारी की हत्या एवं लूट तथा सर्राफा व्यापारियों के साथ पूरे प्रदेश में असुरक्षा की स्थिति पर की जा रही हड़ताल को समर्थन देते हुए शुक्रवार को प्रदर्शन शामिल होने का निर्णय लिया है। संदीप बंसल ने कहा कि कल ही संगठन प्रदेश के पुलिस महानिदेशक डा. सुलखान सिंह से वार्ता करेगा। आंदोलन में संगठन के राष्ट्रीय मंत्री रिपन अग्रवाल, प्रदेश मंत्री हाफिज जलील, मंत्री आकाश गौतम, महामंत्री सुरेश छबलानी, कन्हैयालाल मौर्य, जावेद बेग, रितेश गुप्ता, असीम मार्शल सहित व्यापारी शामिल होंगे।

About Politics Insight