वृष: ई मेल या एसएमएस के जरिए जरूरी खबर मिलेगी I जायदाद के कागजों में दस्तावेजों के प्रति सजग रहें। कोई नई बिजनेस डील आज शाम को फाइनल न करें। किसी से वाद-विवाद अथवा कहा-सुनी होने का डर रहेगा इसलिए चुप्पी साधना बेहतर होगा।
मिथुन: आर्थिक हानि संभव है। कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। कार्य व्यवसाय में विशेष लाभ मिलने की संभावना है। घर में आराम की चीज खरीदने में खर्च हो सकता है। फाइनेंस की दिशा में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी।
कर्क: आज पैसे की परेशानियां सुलझ जाएंगी। नए मकान और गाड़ी का सुख मिलेगा। किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा। जल्दबाजी में किए गए काम लाभकारी हो सकते हैं। बिजनेस में बढ़ोतरी होगी।
सिंह: कामकाज की स्थिति लाभदायक होगी। बिजनेस में फायदा पहुंचेगा। किसी खास चीज के गुम होने का दुख हो सकता है। अचानक कार्यों में रूकावट आने से असंतोष रहेगा। धीरे-धीरे फाइनैंशल प्रॉब्लम हल हो जाएगी।
कन्या: आज का दिन आप में से कुछ के लिए कार्यकुशलता में कमी ला सकता है। व्यापारिक दृष्टि से लाभकारी परिणाम मिलेंगे। बुद्धिमत्ता से सामाजिक सम्मान मिलेगा। व्यापारिक कार्यों में लापरवाही न करें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
तुला: थोड़ी सी मेहनत से सम्मान और संतोष मिलेगा। अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे और नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो जाएगा । कोई बढ़िया चीज मिलेगी। बातचीत के दौरान किसी से न उलझें।
वृश्चिक: दिन मिला-जुला है। आय से अधिक व्यय नहीं करें। व्यापार में लाभदायी अनुबंध होंगे। अल्प परिश्रम से ही लाभ होगा। रुका कार्य होने से हर्ष होगा। नए योजना पर चर्चा संभव है।
धनु: राजनैतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी । प्रॉपर्टी के मामले हल होंगे। सुसंगति से लाभ होगा। मनचाहा काम पूरा होने से खुशी होगी। अनुभवी लोगों के आश्वासनों से मदद मिलेगी।
मकर: कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की कृपा रहेगी। क्रोध पर संयम आवश्यक है। पराक्रम की वृद्धि होगी। आय-व्यय बराबर रहेंगे। परिश्रम से लाभ होना निश्चित है। शाम तक कुछ चिंताएं कम होंगी।
कुंभ: छोटे-मोटे झगड़े दिन के पहले हिस्से में सिर उठाएंगे लेकिन आपकी सूझबूझ से जल्द ही नष्ट हो जाएंगे। बढ़ते खर्च पर लगाम लगेगी। उलझनें कम होंगी और बिजनेस में जोखिम उठाने से भी नहीं चूकेंगे।
मीन: आध्यात्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। मन में शांति रहेगी। नवीन कार्य के अवसर बनेंगे। आर्थिक स्थिति मनोबल में वृद्धि करेगी। किसी पुराने विवाद के निपट जाने की खुशी होगी। मान-सम्मान यथावत रहेगा I