सपा का आरोप : अपराधियों के सामने नतमस्तक भाजपा सरकार !!!

(Pi Bureau)

 

लखनऊ : समाजवादी पार्टी का आरोप है कि प्रदेश की भाजपा सरकार अपराधियों के सामने नतमस्तक हो गई है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चैधरी ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर जनता ने जो उम्मीदें की थीं उन पर अब पानी फिरता नजऱ आ रहा है।

 

रविवार को जारी एक बयान में राजेंद्र चैधरी ने कहा कि योगी सरकार के 60 दिन बीत गए लेकिनए इस अवधि में कोई उल्लेखनीय शुरूआत तक नहीं हुई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में न तो अपराध रूकेए न लूट कम हुई और न ही जातीय व सांप्रदायिक हिंसा पर रोक लगी। अब आगे 60 महीनों में क्या होगाए भगवान ही मालिक है। उन्होंने कहा कि मथुरा, फिरोजाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर सहित कई जनपदों में हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार की तमाम गंभीर घटनाएं घट चुकी हैं। व्यापारी, महिलाएं, किसान, नौजवान सब त्रस्त हैं। आरोप लगाया कि संवैधानिक शपथ की अनदेखी कर राग-द्वेष की भावना से राज्य सरकार काम कर रही है। पुलिस वाले जगह-जगह पीटे जा रहे हैं। भगवा अंगोछे वालों के आगे प्रशासन तंत्र नतमस्तक है।

सपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी पहले दिन से अपराधियों के खिलाफ सख्ती बरतने का भरोसा दिलाते रहे। वह अपराधियों को प्रदेश छोड़ देने की चेतावनी भी दे रहे थे कभी कहते हैं कि वह अपराधियों.माफियाओं को पाताल तक से खोज लाएंगे तो कभी अपराधियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देने की बात करते हैं। लेकिन पाताल तो क्या प्रदेश में ही अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। तमाम गंभीर घटनाओं की जांच भी नहीं हो पा रही है।

चौधरी ने कहा कि सच तो यह है कि प्रदेश की जनता अभी भी भाजपा राज या सत्ता परिवतर्नन का एहसास नहीं कर पा रही है। आज भी रोजाना हजारों लोग समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने आते हैं। लोग उन्हें अपनी व्यथा कथा सुनाते हैं और अखिलेश भी उन्हें भरसक मदद के लिए तत्पर दिखते हैं। समाजवादी सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होने वाले तमाम लोग आज भी उपकृत हैं। सपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि योगी सरकार समाजवादी सरकार के विकास कार्य देखकर हतप्रभ है। दावा किया कि अखिलेश यादव ने गरीबोंए किसानों, अल्पसंख्यकों और नौजवानों के हित की तमाम योजनाएं बिना किसी भेदभाव के लागू की थी।

About Politics Insight