लंदन में बलूच कार्यकर्ताओं का पाक के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन !!!

(Pi Bureau)

 

लंदन :  बलूच रिपब्लिकन पार्टी (बीआरपी) ने बलूचिस्तान में पाकिस्तानी ‘‘अत्याचारों’ के खिलाफ लंदन में पाकिस्तान के उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना पर महिलाओं का अपहरण करने और क्षेत्र में रक्तपात मचाने का आरोप लगाया। बीआरपी अध्यक्ष (ब्रिटेन) मंसूर बलोच ने एक बयान में कहा, प्रदर्शन रैली का मकसद बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों , मानवाधिकारो का खुलेआम उलंघन और रक्तपात को दुनिया के सामने बेनकाब करना है। बयान के अनुसार बलूच महिलाओं के अपहरण के मामले का भी उल्लेख किया गया। प्रदर्शनकारी हाथो में तख्तियां लिए हुये थे जिनपर पकिस्तान मुर्दाबाद , फौजी बूटो का अत्याचार बंद करो , अगवा महिलाओं को छोडो और महिलाओं के साथ बलात्कार करती है पाक सेना आदि नारे लिखे हुये थे।

 

About Politics Insight