वृश्चिक: आज का दिन सफलता प्राप्त करने का दिन है। आप अपनी वर्तमान स्थिति का अवलोकन करके, जरूरत के अनुसार सुधार कर सकते हैं। व्यवसायिक मामले से जुडे़ सम्बन्धों और सहयोगियों की स्थिति पर भी गौर कर सकते हैं। धर्म कर्म से जुड़े रहने से निकट भविष्य में आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी। अपने जीवन साथी के साथ परस्पर सहयोग करने से लाभ मिलेगा। विवाद की स्थिति में आप विजयी होंगे। अपनी पहुंच और प्रभाव दुरुपयोग नहीं करे। आप की बुद्धि का उपयोग निर्माण कार्य में करें। आज के दिन निवेश करना, नयी परियोजना की शुरूआत करना, क्रय-विक्रय करना लाभप्रद रहेगा।
धनु: अगर मन में दुर्विचार आ रहे हैं तो उसे दूर करने के लिए प्रार्थना कीजिए। अगर आप किसी रोग से पीड़ित है तो जल्द ही किसी डॉक्टर की सलाह लें। आपकी बुद्धि आज सक्रिय और तीक्ष्ण रहेगी जिससे शिक्षा और ज्ञान से जुड़े मामलों में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। आज के दिन किसी अनजानी जगह की यात्रा नहीं करें। आन्तरिक और बाह्य शत्रु को पहचानिए और उन पर विजय प्राप्त करने के लिए बड़ों से आशीर्वाद लीजिए व हिम्मत बनाए रखिए। अपनी कमजोरी और ग़लतियों को सुधारना बहुत मुश्किल है लेकिन निश्चय पूर्वक कोशिश करें तो आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आज आप सफेद रंग की वस्तु एवं वस्त्र का उपयोग नहीं करें तो अच्छा रहेगा।
मकर: लोन सम्बन्धी लेन देन के लिए भी दिन उत्तम है। अपने बच्चों पर ध्यान दें एवं दूसरों के बच्चों के प्रति भी प्रेम पूर्ण व्यवहार रखें। अपने खान-पान पर ध्यान दें अन्यथा आप बीमार हो सकते हैं। आज का दिन परिवार के साथ प्रेम पूर्वक खुशियां मनाने का है। यह दिन चिंतन और विचार विमर्श करने के लिए भी अच्छा है। आप अपने ज्ञान और शिक्षा की जांच स्वयं करें और शिक्षण संस्थान में उपयुक्त परीक्षा दें। आज का दिन कविता, आलेख लेखन, संपादन और भाषण कला के लिए उपयुक्त है। कुल मिलाकर आज का दिन संतोषजनक रहने वाला है। सफेद रंग का व्यवहार करना आपके लिए शुभ रहेगा।
कुंभ: आप आज मानसिक तनाव और चिन्ता से ग्रस्त रह सकते हैं। बुरे लोगों की संगत से दूर रहें। दिन सामान्य रूप से बिताएं। चन्द्र का संक्रमण और दो नक्षत्रों का प्रभाव आपके अनुकूल है अतः प्रतिकूल अवस्था के होते हुए भी आपको खुशी के पल और व्यक्तित्व के विकास का अवसर प्राप्त होगा। आप चाहें तो यात्रा कर सकते हैं। वाहन चलाते समय और जल से सावधान रहें। आप बैचैनी और हीन भावना से पीड़ित रह सकते हैं। इस स्थिति में खुद को मजबूत बनाए रखने के लिए भगवान से प्रार्थना कीजिए। आज मन कोमल और भावुक रहेगा इस मनःस्थिति का उपयोग कविता, आलेख एवं चित्रकला में करें। सफेद रंग आज व्यवहार में नहीं लाएं।
मीन:अध्यापन के दृष्टिकोण से भी दिन उत्तम रहने वाला है। बच्चों के प्रति उदार बनें अपने बच्चों एवं अन्य गरीब बच्चों की सहायता कीजिए आपका भाग्य उन्नत होगा। आज के दिन आप अपने खाने की आदतों पर ध्यान दें। आज आपकी विचार धारा दृढ़ रहेगी और मन उत्साहित रहेगा। अपने विचारों के प्रति आप निर्भीक रहेंगे और जीवन को एक आकर्षक दृष्टिकोण से देखेंगें। आपके पदोन्नति या अतिरिक्त पदभार मिल सकता है। आज आपके मन में निःस्वार्थ भाव से सहायता करने की चाहत रहेगी। आप आप स्वादिष्ट भोजन प्राप्त कर सकते हैं। आज का दिन आपको कर्म क्षेत्र में ऊॅंचाई पर ले जाने में सहायक होगा। आज आप अपनी निपुणता को बढाएंगे और विजय पथ पर आगे बढंगे। आज आप सम्पत्ति और उपहार प्राप्त करेंगे। सफेद रंग आज आपके लिए शुभ है।