मकर: आपका जन्म मकर राशि में हुआ है। आज चन्द्र का संक्रमण मिथुन राशि से हो रहा है। इस दौरान चन्द्र मंगल, राहु और बृहस्पति के नक्षत्रों से गुजर रहा है। चन्द्र का यह संक्रमण आमतौर पर मिश्रित फल प्रदान करता है। आज का दिन आप सामान्य रूप से बिताएं। किसी प्रकार के कलह एवं विवाद में आपको फसाया जा सकता है । आज आप किसी प्रकार की खरीद-बिक्री न करें। और न तो कोई महत्वपूर्ण निर्णय लें, आर्थिक निवेश न करें एवं किसी नयी योजना पर कार्य शुरू न करें। आज चाहें तो यात्रा कर सकते हैं। अपने विरोधियों को पहचानें और उनसे एक निश्चित दूरी बनाए रखें।
कुंभ: आपका जन्म कुम्भ राशि में हुआ है। आज चंद्र का संक्रमण वृष राशि से पंचम गृह में हो रहा है। इस संक्रमण के दौरान चन्द्र मंगल, राहु और बृहस्पति के नक्षत्रों से गुज़र रहा है। यह संक्रमण आपको अनुकूल फल प्रदान करने वाला है। आज आप कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप चाहें तो किसी नई परियोजना की शुरुआत कर सकते हैं। आज आपको धन की प्राप्ति होने की भी संभावना है, हो सकता है कि यह लाभ आपको अचानक मिले। अगर आप किसी से प्रेम करते हैं तो अपने प्रेमी के साथ दिन अच्छा गुजरने वाला है। बच्चों की दृष्टि से दिन उत्साहपूर्ण रहेगा, उनकी सफलता से आपको खुशी मिलेगी। आज का दिन आपके साथ है।
मीन: आपका जन्म मीन राशि में हुआ है। चंद्र का संक्रमण आज वृष राशि से हो रहा है। इस संक्रमण के दौरान चंद्र सूर्य, चंद्र और मंगल के नक्षत्रों से गुज़र रहा है। यह संक्रमण आपको अनुकूल फल प्रदान करेगा। आज आप अपने कारोबार और व्यवसाय में अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। आपके शुभ संदेश भी प्राप्त हो सकते हैं। आपकी सकारात्मक सोच और प्रभावकारी व्यक्तित्व के कारण लोग आज आपकी प्रशंसा करेंगे, और आपकी प्रसिद्धि फैलेगी। इस बात की भी प्रबल संभावना है कि आज आपको तरक्की और नये अवसर प्राप्त होंगे। आप अपने ज्ञान के क्षेत्र में आशा से बढ़कर सफलता हासिल करेंगे। सफेद रंग का आज अपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आपका दिन आनन्द और खुशी के साथ व्यतीत होगा। अपने अच्छे गुणों के कारण आज आप प्रशंसा प्राप्त करेंगे।