15 जनवरी 2019 का राशिफल: आज मकर संक्रांति पर इन राशियों की बदल जाएंगी किस्मत

मेष – 

आज आपके पुराने कार्यों के असेसमेंट का है। कोई नए प्रयोग से आपको सीख मिलेगी। अपनी टीम का सहयोग लें। आपका कठिन परिश्रम आपको नए आयाम पर पहुंचाएगा। निवेश में फायदा होगा।

लकी कलर – पीला, लकी नंबर – 2

वृष – 

आज आप शारीरिक रूप से किसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं, सतर्क रहें। अपनों से व्यवहार अच्छा रखें, क्रूरता जैसे भाव आपके रिश्ते खराब कर सकते हैं। आप अपनों को संदेह की नजर से ना देखें, यह कार्ड की सलाह है।

लकी कलर:- नेवी ब्लू,लकी नंबर:-3

मिथुन – 

आज का दिन आपके लिए अच्छा स्वास्थ्य, प्यार, खुशियां, प्राकृतिक सुदंरता लेकर आया है। किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए। हिम्मत से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। परंतु मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

लकी कलर – गोल्डन, लकी नंबर – 8

कर्क – 

आज आपके व्यापार में सफल होने के योग है, फायदा होगा। पार्टनरशिप बिजनेस ज्यादा फायदेमंद है। अगर आप नया पार्टनरशिप बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो अति शुभ समय रहेगा। अपनों का सहयोग होगा। पार्टनर के साथ संबंधों में मजबूती होगी। सफ़लता हासिल होगी, यह कार्ड का दावा है।

लकी कलर – पीला, लकी नंबर – 7

सिंह – 

आज आपको अपने पुराने कार्यों का आंकलन करना होगा। फैसले लेने के पहले सोचें। किसी भी निर्णायक स्थिति में पहुंचने के पहले सारे पहलुओं पर गौर करें। अपने कार्यों को बैलेंस कर के चले। धार्मिक कार्यो में अपनी रूचि रखें और अपने से बड़ों का आदर करें, यह कार्ड की सलाह है।

लकी कलर – बादामी, लकी नंबर – 10

कन्या – 

आध्यात्मिक रुझान आज आपका दिन बनाएगा। कुछ नई सीख मिल सकती है। किसी धार्मिक यात्रा या कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।

लकी कलर – गुलाबी, लकी नंबर – 1

तुला – 

आज का दिन आपके पुराने कार्यों के आंकलन का है। प्रकृति के अनुरूप व्यवहार व कार्य करना आपको भविष्य में सफलता दिलाएगा। समय की अनुकूलता का आभास होगा। परिजनों के सहयोग से कोई बड़ा काम हो सकता है। जमीन-ज़ायदाद से संबंधित मामले इस वर्ष सुलझ सकते हैं। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

लकी कलर – आसमानी, लकी नंबर -3

वृश्चिक – 

आज आप जीवन के जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा पाएंगे। आप दयावान होंगे। सामाजिक गतिविधियों की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। किसी बड़े या गुरुजन का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आप हमेशा उनसे इंस्पायर्ड रहेंगे। अपनी गलती होने पर, माफी मांगने में आप बिलकुल भी संकोच नहीं करेंगे।

लकी कलर – लाल, लकी नंबर – 3

धनु – 

आज के दिन अनिश्चितता की स्थिति बनी रहेगी। अनिश्चितता औऱ अनिर्णय की स्थिति का सामना करना होगा। मन को शांत रखें औऱ आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। आपके लिए कार्ड का संदेश है कि दिमाग नहीं, अपने दिल की सुनें ओर आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी।

लकी कलर – हरा, लकी नंबर – 4

मकर – 

आज आप खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। पुरानी शानदार यादों से भरा दिन आपको ऊर्जा से भर देगा। अपनी  सुनें, आत्मविश्वास व रचनाओं से भरे रहें। जिससे आप नए कार्य भी शुरू कर सकते हैं और आज आपके पुराने रिश्ते में भी सुधार होगा।

लकी कलर -मरुन,

 लकी नंबर – 5

कुम्भ – 

आज आपको निराशा का अनुभव होगा। कार्य के प्रति प्रयास असफल होने से आपके मन मे निराशा की भावना होगी। आप परिस्थितियों से ऊब महसूस करेंगे, स्थान छोड़ कर जाने का मन होगा, नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं। मन को शांत रखें।

लकी कलर – ग्रे, लकी नंबर – 9

मीन – 

आज अधिकार पूर्वक निर्णय लेने और काम करने का समय है। कार्य मे उत्साह रखें। आपका कार्य के प्रति उत्साह आपको सफलता के करीब लाएगा। आप लीडर के रूप में अपनी टीम से काम करवा सकते हैं। आपकी मेहनत के बदले आपको पुरस्कार भी मिल सकता है। किसी भी बात में पीछे ना रहें।

लकी कलर – सफेद, लकी नंबर – 4

About Politics Insight