दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह लिव इन रिलेशनशिप में !!!

(Pi Bureau)

 

मुंबई : पुरानी कहावत है कि इश्क छुपाये नहीं छुपता प्यार / इश्क में होने पर उसकी शख्सियत का रोंवा रोंवा उस की तस्दीक करता है – जैसे वो कहते है है कि इश्क और मुश्क कितना भी छुपाओं छिपता नहीं है। ऐसी ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी छिपाने में लगे है। इन दोनों ने भले ही स्वीकार ना किया हो, लेकिन दोनों के हाव-भाव और साथ में रहने पर चेहरे की खुशी बयां कर देती हैं कि दोनों के बीच बात दोस्ती से कही ज्यादा है। वैसे बॉलीवुड में खबर है कि दोनों साथ में रह रहे हैं। सूत्रों के अनुसार रणवीर ने शहर से दूर एक घर लिया है जहां पर वे दीपिका पादुकोण के साथ रह रहे हैं। रणवीर और दीपिका ‘‘पद्मावती’ की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग फिल्म सिटी में चल रही है। कुछ सीन कोल्हापुर में फिल्माए जाने थे, लेकिन जिस तरह से ‘‘पद्मावती’ के खिलाफ माहौल है उसे देखते हुए इन दृश्यों को दहिसर में शूट करने का निर्णय लिया गया। यह लोकेशन रणवीर को अपने घर से काफी दूर पड़ती है। बार-बार आना-जाना और मुंबई का ट्रैफिक। परेशान होकर रणवीर ने घर ले लिया। जब दीपिका को पता चला तो वे भी यहां शिफ्ट हो गई। अब ये दोनों कुछ समय के लिए साथ हैं या लिव-इन-रिलेशनिशप में, इसका खुलासा कुछ दिनों बाद होगा।

About Politics Insight