नारीवाद के प्रति अपना नजरिया बदल रहे है लोग , आया सकारात्मक बदलाव : हुमा कुरैशी

(Pi Bureau)

 

नई दिल्ली: बॉलीवुड की चर्चित सिने अभिनेत्री हुमा कुरैशी का कहना है कि नारीवाद के प्रति लोगों की धारणा बदल रही है। हुमा का मानना है कि नारीवाद कइयों के लिए समानता का शब्द बन गया है। हुमा कुरैशी मीडिया को एक सशक्त माध्यम मानती है जो इस लडाई में अपनी व्यापक भूमिका अदा करता रहता है , खुद वह अक्सर मीडिया में महिलाओं के लिए आवाज बुलंद करती रहती हैं और उन्होंने मार्च में न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में लैंगिक समानता पर बेबाक रूप से अपनी बात रखी थी। हुमा ने कहा, मुझे लगता है कि पहले दुनिया भर में नारीवाद को गंदा शब्द माना जाता था, लेकिन अब नारीवाद को समानता का शब्द माना जाने लगा है। यह सभी को समान विकल्प प्रदान करता है। भारत पश्चिमी दुनिया से अलग नहीं है। हमने भी इसे एक खास नजरिए से देखा है और अब यह पूरी तरह अलग है। हुमा ने कहा, कार्यस्थल पर अधिक महिलाओं का मतलब महिलाओं की अधिक सुरक्षा है। मुझे लगता है कि स्थिति में धीरे-धीरे बदलाव हो रहा है, लेकिन निश्चित रूप से यह बदलाव बेहतरी की दिशा में हो रहा है।

About Politics Insight