स्वाती सिंह ने सीएम से मिल दिया स्पष्टीकरण !!!

(Pi Bureau)

 

लखनऊ : प्रदेश की महिला कल्याण राज्य मंत्री स्वाती सिंह ने  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर गोमती नगर में बीयर बार शाप के उद्घाटन पर स्पष्टीकरण दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय से बाहर निकलने के बाद जब मीडिया ने उनसे जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि उन्हें जो कुछ कहना था, वह मुख्यमंत्री से कह चुकी हैं। श्रीमती स्वाती सिंह के साथ उनके पति एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह भी थे।‘‘बी द बीयर’ शाप के उद्घाटन को लेकर महिला कल्याण मंत्री स्वाती सिंह दोपहर को एनेक्सी के पंचम तल स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंची। वह लगभग सवा घंटे पंचम तल पर रहीं और मुख्यमंत्री को अपना स्पष्टीकरण दिया। मुख्यमंत्री को उन्होने बताया कि वह 20 मई को गोमती नगर स्थित जिस ‘‘बी द बीयर’ शाप का उद्घाटन किया था, वह रेस्टोरेंट था। वहां फ्रूट जूश उपलब्ध कराया गया था। नीचे आयीं तो मीडिया द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री को अपना स्पष्टीकरण दे चुकी हैं। आप लोगों को मेरे बारे में जो भी जानना है, वह मुख्यमंत्री से जाकर पूछ लीजिये।

About Politics Insight