अपराध विहीन समाज की स्थापना करेंगे – एस.पी. सिंह बघेल !!!

(Pi Bureau)

 

लखनऊ :   भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनता की समस्याओं का निराकरण अनवरत जारी है। पशुधन, लघु सिंचाई, मत्स्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने जन सुनवाई की। त्वरित समस्या समाधान के लिए अधिकारियों को फोन से निर्देश दिए। जन सहयोग केन्द्र में समस्याओं के समाधान से जनता में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश द्विवेदी  एवं प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति भी जन समस्याओं के समाधान में जुटे रहे।

 

श्री बघेल संवाददाताओं से वार्ता करते हुए बताया अपराधविहीन समाज की स्थापना करेंगे। अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था। भाजपा के किसी मंत्री का अपराधियों से कोई रिश्ता नहीं है। पुलिसिंग अच्छी होने के कारण फिरोजाबाद के उद्योगपति का अपहरण होने के 5 घंटे बाद ही उनको बरामद कर लिया गया और अपराधियों को पकड़ा गया। फिरोजाबाद के सर्राफा व्यापारी से लूट हुई और पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अपराधियों को पकड़ा और पुलिस ने 90 प्रतिशत लूट का माल रिकवर किया है। लगभग 300 लोगों के प्राथमिक पत्रक का निस्तारण करते हुए सम्बन्धित जन शिकायत पर अधिकारियों को तत्काल पत्र और दूरभाष पर वार्ता करके निस्तारण किया।

 

श्री बघेल ने कहा कि जन सहयोग केन्द्र में तत्काल जनता की सुनवाई के लिए यहां पर हमेशा कैबिनेट मनिस्टर बैठता है। उन्होंने कहा पशुधन टीकाकरण के कैम्पस पूरे हो गये है। पशु कृत्रिम गर्भाधन का काम जोरों पर चल रहा है। 631 मोबाईल गाडियों को ब्लाक लेवल पर भेजा गया है। कामधेनु योजना में पशु की नश्ल में सुधार किया जा रहा है जिससे दूध की मात्रा बढे़। गोपालक योजना के तहत 10 पशु की न्यूनतम यूनिट को अनुमति देंगे।

 

प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर 10 जून को सुबह 11 बजे से 01 बजे तक ग्रामोद्योग, रेशम, वस्त्रोद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, निर्यात प्रोत्साहन कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेगें।

About Politics Insight