जे0ई0 टीकाकरण अभियान की सफलता के लिए सरकार कटिबद्ध/ 38 जिलों में 82 लाख से अधिक बच्चों को जेे0ई0 टीके लगाए गए- -सिद्धार्थ नाथ सिंह

(Pi Bureau)

 

लखनऊ: दिनांक 14 जून, 2017

प्रदेश केे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा है कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दृढ़ संकल्प को चरितार्थ करने की दिशा में राज्य सरकार सतत् प्रयत्नशील है। मस्तिष्क ज्वर से 01 से 15 वर्ष तक के बच्चे प्रभावित होते हैं। इस रोग से बच्चों की सुुरक्षा करना सभी का दायित्व व नैतिक कर्तव्य है। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ की प्रेरणा से इस विशेष टीकाकरण अभियान को प्रदेश के प्रभावित 38 जनपदों में 25 मई 2017 से चलाया जा रहा है। े अभियान की सफलता के प्रति कटिबद्ध सरकार द्वारा जनपदों में प्रभारी मंत्रियों/सांसदों ने स्थानीय स्तर पर अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की। अभियान की सफलता का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि 12 जून 2017 तक 82 लाख से अधिक बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है, जो बहुत ही उत्साहवर्धक उपलब्धि है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भीषण गर्मी में टीकाकरण हेतु वैक्सीन की प्रभावोत्पादकता को उच्चतम स्तर पर रखना एक गंभीर चुनौती थी, किन्तु सरकार द्वारा इस चुनौती को स्वीकार कर वैक्सीन को सुदूर क्षेत्रों तक कोल्ड चेन बनाते हुए उपलब्धता सुनिश्चित की गयी। अभियान से पूर्व सभी जनपदों के द्वारा ग्राम/ब्लाॅक स्तर पर माइक्रोप्लाॅन बनाये गये, जिससे अभियान की सफलता में किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपदस्तरीय टाॅस्कफोर्स बैठकों का आयोजन कर अभियान पूर्व गतिविधियों की तैयारियों की समीक्षा की गई। इसके अनुश्रवण हेतु निदेशक, अपर निदेशक, संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारियों को जनपदों का आंवटन किया गया। नियमित रूप से टीकाकरण अभियान की समीक्षा शासनस्तर पर भी की जा रही है।

श्री सिंह ने कहा कि जनता ने सरकार के संकल्प को पूर्ण करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। लोगों की टीकाकरण केन्द्र तक पहंुच को सुगम बनाने हेतु सरकार द्वारा रणनीतिक रूप से उपकेन्द्रों, विद्यालयों, आंगनवाड़ी केन्द्रों, मलिन बस्तियों, विशेष अल्प संख्यक क्षेत्र एवं अन्य पिछड़ंे क्षेंत्रों में टीकाकरण केन्द्रों की स्थापना की गई। उन्होंने कहा कि जिन जनपदों में लक्ष्य के सापेक्ष शत्-प्रतिशत उपलब्धि नहीं प्राप्त की गयी है, उन जनपदों में विशेष अभियान एक सप्ताह के लिये बढ़ाया गया है।

 

About Politics Insight