विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़‍िया आज आगरा में !!!

(Pi Bureau)

 

आगरा विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़‍िया ने कहा कि ये सच नहीं है कि योग करने से निरोग हो जाएंगे। जरूरी है कि डायट, व्यायाम, स्ट्रेस मैनेजमेंट, 6 घंटे सोना, डी एडिक्शन पर ध्यान देना, तभी आप निरोग रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमने सिर्फ एलोपैथी या योग को नहीं, बल्कि चारों चिकित्सा पद्धति को एक साथ रखकर इंडिया हेल्थ लाइन तैयार की है।

 

तोगड़िया ने बताया कि 29 फीसद स्वास्थ्य सेवा सरकारी हैं, जबकि बाकि निजी चिकित्सा सेवा हैं। उन्होंने सरकार को सुझाव देता रहता हूं, लेकिन हमने अब निजी चिकित्सकों की मदद से इंडिया हेल्थै लाइन सेवा शुरू की है। देश में 20 से 22 करोड़ ब्लेड प्रेशर के मरीज हैं। बिना डॉक्टर के ऐसे 5-7 करोड़ कम किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि 5 ग्राम नमक प्रतिदिन लेना चाहिए। इससे ज्यादा लेने पर ब्लड प्रेशर बढ़ता है और कम लेने पर घटता है। नमक के कंट्रोल से ब्लड प्रेशर सुधर जाएगा।

 

 

तोगड़िया ने कहा कि बिना लैब के हिमोग्लोटबिन टेस्ट होगा। इसके लिए नई तरह की मशीन बनाई गई है। गुड़ से हिमोग्लोबिन बढ़ता है। लाइफ स्टाइल का प्रशिक्षण देकर देश को स्वनस्थ बनाना है। प्रश‍िक्षण श‍िव‍िर को संबोध‍ित करते हुए उन्होंने कहा, देश का एक भी गरीब इलाज विहीन नहीं रहेगा। इसके लिए 18602333666 नंबर पर कोई फोन करेगा तो अगले दिन तक उसे इलाज मिलने लगेगा। कोशिश है कि हर साल डेढ़ करोड़ मरीजों का इलाज होगा। इसके लिए एक लाख हेल्थ एम्बेलसडर तैयार किए जा रहे हैं। उन्हें 10 हजार रुपए का हेल्थ किट हेल्थ एम्बेहसडर को दिया जा रहा है। इस सेवा से निजी डॉक्टरों को जोड़ा जा रहा है।

 

तोगड़‍िया रव‍िवार को आगरा में डॉ. बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी के जेपी सभागार में इंडिया हेल्थ लाइन के हेल्थश एम्बे‍सडर प्रशिक्षण श‍िव‍िर को संबोध‍ित कर रहे थे।

 

About Politics Insight