आज भी होगी प्री मानसून की “रहमतो वाली बारिश “ रोजेदार सहित राजधानीवासी खुश !!!

(Pi Bureau)

 

लखनऊ : राजधानी में मंगलवार  की देर रात से बुधवार की सुबह हुई बारिश से अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से कम हो गया जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। प्री मानसून के कारण बृहस्पतिवार को भी बारिश के आसार हैं। प्रदेश के कई जनपदों में बारिश हुई है। प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में मानसून आने में एक से दो दिन लगेगा लेकिन प्री मानसून के कारण बृहस्पतिवार को कुछ जनपदों में बारिश होने के आसार हैं। बादलों की आवाजाही व हवा में नमी के कारण प्रदेश के अधिकतर जनपदों में तापमान गिरा है।राजधानी में मंगलवार की देर रात से शुरू हुई बारिश बुधवार की सुबह करीब आठ बजे तक हुई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार की रात से बुधवार की सुबह तक 60.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गयी। बुधवार को दिन से लेकर देर शाम तक कई बार बादल छाए और बारिश के आसार बने लेकिन हवा बादलों को उड़ा ले गयी। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने कहा कि प्री मानसून के कारण राजधानी में किसी भी समय बारिश हो सकती है। बादलों के कारण राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्यिस रहा जो सामान्य सेपांच डिग्री कम था। बृहस्पतिवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 व 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्त ने कहा कि बृहस्पतिवार को बादल छाए रहेंगे जो कि गरज के साथ बरस भी सकते हैं। राजधानी में प्री मानसून के कारण बारिश हो रही है। यहां मानूसन आने में अभी चीन से चार दिन लगेंगे। प्री मानसून के कारण प्रदेश के कई जनपदों में बुधवार को बारिश हुई। गोरखपुर में 28.4, सुल्तानपुर में 17, मेरठ में 28, बलिया में 9.3, कानपुर में 2.6, नजीबाबाद में 15.6 व अलीगढ़ में 3.4 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा बनारस, बरेली व आगरा में भी बूंदाबांदी हुई। गोरखपुर, बनारस, बहराइच, सुल्तानपुर, इलाहाबाद, फुर्ततगंज, बरेली, झांसी, मेरठ, बलिया, चुर्क, कानपुर, इटावा, लखीमपुर-खीरी, हरदोई, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, आगरा, अलीगढ़ व मुजफ्फरनगर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम रहा। इसमें से कई जनपदों में तापमान सामान्य से भी कम दर्ज किया गया। कई जनपदों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से कम हो गया है। प्री मानसून का असर प्रदेश के कई जनपदों में दिखने लगा है। बृहस्पतिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ बारिश की सम्भावना है।

About Politics Insight