दंगल गर्ल फातिमा सना हुयी सोशल मीडिया पर ट्रोल , जानिये क्यों !!!

(Pi Bureau)

 

मुंबई : आमिर खान की दंगल गर्ल फातिमा सना शेख आजकल अपनी इन्स्टाग्राम पिक्स के कारण ट्रोल की जा रही है । लोग उनके इन्स्टाग्राम अकाउंट पर आकर अनापशनाप बाते और गालीगलौज कर रहे है  ।

हुआ यह है कि फातिमा सना शेख़ ने हाल ही में कुछ फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किए जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, इस फोटो में उन्होंने स्विमसूट पहना है। ट्रोल करने वालों का कहना है कि मुक़द्दस माहे रमजान में उन्हें ऐसा  नहीं करना चाहिए था।

अभिनेत्री फातिमा सना शेख इन दिनों अपनी फिल्म ‘ठग्स अॉफ हिंदोस्तान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस सिलसिले में वह  माल्ता शहर में हैं। हाल ही में उन्होंने माल्ता बीच पर कुछ फोटो खिंचवाए जिसमें उन्होंने स्विमसूट पहना हुआ है। ये फोटो जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर डाले तो उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। दरअसल, ट्रोल करने वालों ने यह अापत्ति जताई है कि, उन्हें रमजान के दिनों में ऐसा नहीं करना चाहिए था। कुछ ऐसे  कमेंट्स फातिमा के फोटो पर किए जा रहे हैं कि, उन्हें शर्म आना चाहिए कि रमजान में ऐसा  किया। ज्यादातर धार्मिक लम्बरदार उनकी पिक्स से इतना आहत है कि वह अमर्यादित शब्दों के प्रयोग से भी नहीं बच रहे है । हलाकि अभी तक फातिमा सना ने किसी को पलटकर जवाब नहीं दिया है ।

 

आपको बता दें कि, आमिर खान की  फिल्म ‘दंगल’ में आपने फातिमा को गीता फोगाट का किरदार निभाते हुए देखा था। अभी तक ट्रोलिंग की शिकार हुई फातिमा ने जवाब में कुछ नहीं कहा है।

 

‘ठग्स ऑफ़  हिंदोस्तान’ फिल्म में आमिर खान और अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म को विजय कृष्ण आचार्य डायरेक्ट कर रहे हैं।

About Politics Insight