VIDEO:: 32 साल के बाद ‘महाभारत’ के टीवी पर दोबारा लौटते ही श्री ‘कृष्ण’ ने दिया अपने फैंस को एक शानदार तोहफा !!!

(Pi Bureau)

80 के दशक में 23 साल की उम्र में नीतीश भारद्वाज ने बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में कृष्ण की भूमिका अदा की थी। उन्होंने अपनी भूमिका इतने बेहतरीन तरीके से निभाया कि लोग उन्हें असल जिंदगी में भगवान मानने लगे थे। लॉकडाउन की वजह से महाभारत का 32 साल दोबारा प्रसारण हो रहा है। ‘महाभारत’ के टीवी पर लौटते ही नीतीश ने अपने फैंस को एक और शानदार तोहफा दिया है।

नीतीश ने अपने प्रशंसकों से जुड़े रहने के लिए एक साथ तीन सोशल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया है। यानी कि अब नीतीश के प्रशंसक उनसे इंस्टाग्राम, ट्विटर और यूट्यूब से सीधा संपर्क कर सकते हैं। खास बात है कि महाभारत के दोबारा टेलीकास्ट को लेकर नीतीश ने जो वीडियो पोस्ट किया था उसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।

अपनी इस खुशी को जाहिर करते हुए अभिनेता ने एक और वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में नीतीश सभी का शुक्रिया कर रहे हैं। नीतीश वीडियो में कह रहे हैं- ‘आप लोग मेरी ऑनलाइन फैमिली बन गए हैं। दो दिन पहले जो मैंने महाभारत संबंधित वीडियो डाला था उस वीडियो को 35 लाख लोगों ने देखा, वह 1 करोड़ 12 लाख लोगों तक पहुंचा।’

https://www.instagram.com/tv/B-eqv3AJWEf/?utm_source=ig_embed

अभिनेता ने आगे कहा- ‘ये अजूबा है। ये आपका प्रेम है। इसके लिए मैं आभारी हूं। इसने मुझे विवश कर दिया कि अब मैं अपना ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल शुरू करूं। मैंने शुरू कर दिया है, फेसबुक पर इसकी जानकारी दे दी है।’ आपको बता दें, रामायण के बाद महाभारत का भी टीवी पर दोबारा प्रसारण शुरू हो गया है।

‘रामायण’ का टेलीकास्ट डीडी नेशनल पर है जबकि ‘महाभारत’ का डीडी भारती पर। महाभारत सीरियल रोजाना डीडी भारती पर दोपहर 12 बजे प्रसारित होता है। इसका दोबारा टेलीकास्ट शाम को 7 बजे होता है।

About Politics Insight