18 दिन में कनिका कपूर ने कोरोना को तो हराया, लेकिन अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सामने आई अब ये नई मुसीबत..!!!

(Pi Bureau)

उत्तर प्रदेश में फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच अच्छी खबर सामने आई है। राजधानी लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर ने कोरोना को मात दे दी है। सोमवार को उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसके बाद उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

इससे पहले एसजीपीजीआई में भर्ती बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर की 4 अप्रैल को पांचवीं जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी। आज फिर से कनिका कपूर की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसके बाद संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान ने कनिका को अस्पताल से छुट्टी देने का फैसला लिया। कनिका का 18 दिन तक अस्पताल में इलाज चला।

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद कनिका कपूर की मुश्किलें अब बढ़ गई हैं। 14 दिनों का क्‍वारेंटाइन खत्म होने के बाद कनिका कपूर से लखनऊ पुलिस पूछताछ कर सकती है। बता दें कि कनिका के खिलाफ लखनऊ के थाना सरोजिनी नगर में आईपीसी की धारा- 188, 269 और 270 के तहत एफआईआर दर्ज है। आरोप है कि कनिका ने एयरपोर्ट पर भी जांच नही कराई थी। संक्रमण छुपाने पर कनिका के खिलाफ प्रशासन ने सरोजनीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

9 मार्च को लंदन से आईं थीं वापस
बता दें कि कनिका कपूर 9 मार्च को लंदन से वापस आईं थीं, जिसके बाद 20 मार्च को उन्होंने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की बात सार्वजनिक की थी। इसके बाद उनपर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर छुपाने और लापरवाही बरतने के आरोप लगने लगे थे। हालांकि, सिंगर का कहना है कि जब वह भारत वापस आईं थीं, तो देश में सेल्फ आईसोलेशन जैसी कोई व्यवस्था लागू नहीं की गई थी। इसके बाद लगातार चार कोरोना टेस्ट में वो संक्रमण से पॉजिटिव पाई गई थीं।

About Politics Insight