33 साल पुरानी तस्वीर ने खोला एक चौकाने वाला सच, जब रामायण के राम-लक्ष्मण का असल में…..!!!

(Pi Bureau)

लॉकडाउन की वजह से रामायण फिर से हर घर में देखा जा रहा है। गुमनाम हो चुके इस शो के सितारे एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। रामायण से जुड़ी कई बातें सोशल मीडिया पर तैर रही हैं, इस बीच रामायण में भगवान राम और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल और सुनील लहरी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

वायरल हो रही इस Throwback तस्वीर में अरुण गोविल, सुनील लहरी के चेहरे पर शायद कुछ लगा रहे हैं। ये तस्वीर रामानंद सागर की रामायण के सेट की है। इस तस्वीर में दोनों सगे भाईयों की तरह प्यार दिखा रहे हैं। शो की तरह ही बाहरी दुनिया में भी दोनों का प्यार एक जैसा ही है।

वैसे भी जिस दिन से रामानंद सागर की ‘रामायण’ दूरदर्शन पर फिर से शुरू हुआ है, उसी दिन से शो के कलाकार सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कभी ‘लक्ष्मण’ बने सुनील लहरी की फोटो वायरल होती है तो कभी भगवान राम बने अरुण गोविल की। रामायण के कलाकरों ने जितनी लोकप्रियता पाई शायद ही किसी और कलाकार ने पाई हो।

एक तस्वीर में अरुण गोविल दीपिका चिखलिया के साथ भी दिखाई दे रहे हैं। बता दें रामायण के बाद अरुण गोविल ने सुनील लाहिरी के साथ मिलकर ‘राम लक्ष्मण प्रॉडक्शन कंपनी’ खोल ली तो वहीं दीपिका चिखलिया ने हेमंत टोपीवाला से शादी कर ली। दीपिका आखिरी बार फिल्म बाला में नजर आई थीं।

रामानंद सागर का ‘रामायण’ दूरदर्शन का एक सुपरहिट सीरियल था जिसे प्रसारित हुए अब पूरे 33 साल हो चुके हैं। रामानंद सागर का ये सीरियल जनवरी 1987 से जुलाई 1988 के बीच प्रसारित हुआ था। एक बार फिर इस सीरियल का प्रसारण किया जा रहा है। लेकिन इसकी लोकप्रियता में जरा भी कमी नहीं आई है।

About Politics Insight