ऋषि कपूर के जाने के बाद टूट गईं हैं पत्नी नीतू कपूर, इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया ये भावुक मैसेज..!!!

(Pi Bureau)

एक्टर ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं है। अब फैंस से लेकर उनके करीबी लोग सोशल मीडिया पर एक्टर से जुड़ी यादें शेयर कर रहे हैं और उन्हें याद कर रहे हैं। कई स्टार्स ने ऋषि कपूर के लिए नोट लिखा है और तस्वीरें-वीडियो शेयर किए हैं। इसी बीच, ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्टर को याद किया है। नीतू कपूर ने एक दिन पहले कपूर फैमिली की ओर से जारी किया गया एक मैसेज शेयर किया था और आज यह तस्वीर शेयर की है

नीतू कपूर के पोस्ट में ऋषि कपूर की फोटो है, जिसमें ऋषि कपूर बैठे हैं और उनके हाथ में ग्लास है और पीछे एक शराब की बोतल भी नज़र आ रही है। इस फोटो के साथ नीतू कपूर ने लिखा है- End Of Our Story यानी हमारी कहानी का अंत। इस फोटो को शेयर करने के साथ ही लोगों की लगातार प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई हैं और लोग ऋषि कपूर के लिए सवेंदनाएं प्रकट कर रहे हैं। फोटो शेयर करने के बाद कुछ मिनट बाद ही हजारों लोगों ने इस फोटो को लाइक किया है और कमेंट किए हैं।

https://www.instagram.com/p/B_rNm83AwrX/?utm_source=ig_embed

बता दें ऋषि कपूर और नीतू सिंह को फिल्म जहरीला इंसान के सेट पर प्यार हुआ था और करीब 40 साल पहले दोनों ने शादी की थी। दोनों ने एक साथ कई प्रतिष्ठित फिल्में भी कीं। बाद में नीतू ने अपना फिल्मी करियर छोड़ दिया। याद दिला दें कि ऋषि और नीतू के दो बच्चे हैं, जिनमे बेटी रिद्धिमा और बेटे रणबीर शामिल हैं।

ऋषि कपूर लंबे समय से कैंसर का इलाज करा रहे थे। 67 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया।

About Politics Insight