OMG : प्रैगनैंट हुए अक्षय कुमार, बनेंगे 6 बच्चों के बाप, ट्वीट कर …

 (Pi Bureau) मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार कई दिनों काफी अजीब हरकतें कर रहें हैं। कभी वह कर कहते हैं कि खट्टा खाने का मन कर रहा है, कभी कहते नर्वस हूं, तो कभी पेट में किक स्टार्ट होने की बात करते रहते हैं। अक्षय के ये सभी ट्वीट देखकर फैंस को काफी हैरानी हो रही है और वह कई तरह के कयास लगा रहे हैं।

हाल ही में अब इस सस्पैंस से पर्दा उठ गया है। अक्षय के सभी फैंस के लिए खुशखबरी है कि वे प्रैगनैंट हैंं। अब आप सोच रहे होंगे अक्षय और प्रैगनैंट। दरअसल अक्षय कुमार जल्द ही टीवी पर कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ से कमबैक करने वाले हैं। वह इस कॉमेडी शो को होस्ट करते हुए दिखेंगे।

स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले इस कॉमेडी शो का कल अक्षय ने ट्विटर पर प्रोमो रिलीज किया। शो के प्रोमो में अक्षय प्रैगनैंट दिख रहे हैं। वह अपने पेट में पल रहे 6 बच्चों का उत्सुकता से दुनिया में आने का इंतजार कर रहे हैं ताकि वह बच्चे दुनिया के सबसे बड़े कॉमेडियन बन सके। इस शो के लिए ऑडिशन शुरू हो चुके हैं।

इस कॉमेडी शो में अक्षय के साथ स्वीडिश एक्ट्रैस एली अवराम भी नजर आएंगी। बता दें कि स्टार प्लस पर आ रहा ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ शो डांस प्लस-3 को रिप्लेस करेगा।

 

About Politics Insight