Pi Health:: आम की गुठली के भी हैं बहुत फायदे, इन रोगों को दूर करने के लिए करें ऐसे इस्तेमाल !!!

(Pi Bureau)

आम के आम, गुठलियों के दाम. ये कहावत तो आपने कई बार सुनी होगी, लेकिन फलों का राजा आम हर किसी को खूब पसंद है। अक्सर इसे खाने के बाद लोग इसकी गुठली को फेंक देते हैं, लेकिन जितना फायदे आम खाने के हैं उतने ही फायदे आम की गुठली के हैं। इसकी गुठली से कई सारी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल और मोटाप कम करने में मदद मिलती है। तो चलिए जानते हैं इसके फायदे…

जुओं(Lice)

गर्मियों में पसीने और गंदगी से बालों में जुओं का होना सामान्य है। लेकिन आम की गुठली इससे निजात दिलाने में काफी फायदेमंद है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप आम की गुठली को सुखाएं और पीसकर पाउडर बना लें। पाउडर में नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाएं। इससे जुएं खत्म करने में मदद मिलेगी।

दस्त

पेट खराब होने पर दस्त लग जाते हैं, ऐसे में आम की गुठली को अच्छी तरह सुखाएं और पीस लें। इस चूर्ण को एक गिलास पानी में मिलाएं। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर इसे पी सकते हैं।

हाई ब्लडप्रेशर

सीमित मात्रा में आम की गुठली का सेवन करने से ब्लडप्रेशर की समस्या से निजात मिलेगी। इसके साथ ही दिल की बीमारी की समस्या को भी दूर किया जा सकता है।

पीरियड्स

अधिकतर लड़कियों को पीरियड्स में बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होता है। ऐसे में आम की गुठली के चुर्ण का प्रयोग करें। दही में गुठली का चुर्ण डालें और थोड़ा सा नमक मिलाकर खाएं। इससे आपको पीरियड्स के दर्द में मदद मिलेगी।

दिल की बीमारी

आम की गुठली दिल की बीमारियों को कम करने में लाभदायक है। इसके इस्तेमाल से रक्तचाप को नियंत्रण में रखा जा सकता है। इसके लिए आप 1 ग्राम पाउडर का ही सेवन करें।

दांतों

आम की गुठली के पाउडर को लें। आम के पत्तों को सुखाकर जलाएं और पीस लें। फिर इस गुठली के पाउडर को मिलाकर छान लें। फिर इसकी मदद से मंजन करें। इसके इस्तेमाल से दांत मजबुत और सफेद रहेंगे।

About somali