Pi Health:: क्या आप जानते हैं कि लहसुन का अधिक सेवन आपकी सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान !!!

(Pi Bureau)

अधिकतर घरों में लहसुन का उपयोग किया जाता है। यह न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। लहसुन में मौजूद औषधीय गुणों की वजह से इसे ‘प्राकृतिक एंटीबायोटिक’ भी कहा जाता है। कई कई सारे गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाते हैं। कहा जाता है कि सालों पहले ग्रीस के ओलंपिक खिलाड़ी अपना प्रदर्शन बेहतर करने के लिए लहसुन का सेवन किया करते थे और अब तो दुनियाभर में इसे एक ‘रोगनाशक औषधि’ के रूप में माना जाता है। लहसुन के सेवन के कई तरीके हैं, कुछ लोग इसे कच्चा भी खाते हैं तो कुछ भूनकर या फिर सब्जियों में डालकर खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका अधिक सेवन सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है?

लहसुन के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जानने से पहले इसके कुछ फायदों के बारे में भी जान लेते हैं। इसे पाचन तंत्र के लिए सबसे फायदेमंद खाद्य पदार्थों में से एक माना जाता है। यह फंगल इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है और साथ ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी भी बढ़ाता है। गठिया के दर्द को कम करने और हाई बीपी (उच्च रक्तचाप) को नियंत्रित करने में भी लहसुन को उपयोगी माना जाता है। 

लहसुन के साइड-इफेक्ट 

विशेषज्ञ कहते हैं कि लहसुन के फायदे तो बहुत हैं, लेकिन साथ ही साथ इसके दुष्प्रभाव भी हैं। लहसुन के अधिक सेवन से ब्लोटिंग, पेट फूलना, गैस, पेट खराब, गंदी सांस और शरीर की गंध जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। अगर आप पाचन संबंधी समस्याओं से ग्रसित हैं, तो सावधानीपूर्वक ही लहसुन का उपयोग करें। 

लहसुन के नुकसान

लहसुन का अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर के साथ-साथ मुंह से दुर्गंध आने की समस्या भी हो सकती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि गर्भवती महिलाओं को लहसुन के पूरक या सप्लीमेंट्स का सेवन नहीं करना चाहिए। 

हो सकती है एलर्जी की समस्या

चूंकि लहसुन में सल्फर मौजूद होता है, ऐसे में कई लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है। इसलिए जिन लोगों को लहसुन के सेवन से एलर्जी जैसा महसूस हो या जो इससे एलर्जिक हों, उन्हें लहसुन का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। 

About somali