बॉलीवुड की कंगना के बाद ये खुबसूरत एक्ट्रैस बनेगी ‘ क्वीन ‘

(Pi Bureau) मुंबई।बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री काजल अग्रवाल सुपरहिट फिल्म क्वीन के रीमेक में काम करने जा रही हैं। सुपरहिट फिल्म क्वीन का रीमेक तमिल बनाया जा रहा है। फिल्म में काजल की मुख्य भूमिका होगी।

फिल्म तमिल के अलावा कन्नड़, तेलुगु और मलयालम में भी बनायी जा रही है।तमिल में फ़िल्म का टाइटल पेरिस पेरिस रखा गया है। तमिल वरजन को रमेश अरविंद निर्देशित कर रहे हैं, जिन्होंने कन्नड़ वर्कान की भी का जिम्मेदारी ली है। काजल ने कहा कि इस फ़ल्मि को नई फ़िल्म की तरह कर रही हैं। किसी की जगह वो नहीं ले रही हैं।

काजल ने इसे अपने लिए खास प्रोजेक्ट बताया। बताया जा रहा है कि क्वीन की कहानी जहां दिल्ली में शुरू होकर एम्सटर्डम और पेरिस पहुंचती है, वहीं पेरिस पेरिस की कहानी विरुधुनगर में शुरू होकर पेरिस, बार्सिलोना और फिर लंदन जाएगी। तेलुगु में तमन्ना भाटिया और मलयालम में मंजिमा मोहन लीड रोल निभा रही हैं।

गौरतलब है कि वर्ष 2014 में प्रदर्शित क्वीन को विकास बहल ने निर्देशित किया था। फिल्म में कंगना रनौत और राजकुमार राव ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। अवॉर्ड समारोहों में भी क्वीन की घूम रही। नेशनल अवॉड्र्स में इसे बेस्ट फ़िल्म चुना गया, वहीं कंगना को बेस्ट एक्ट्रेस के नेशनल अवॉर्ड से नवाज़ा गया।

About Politics Insight