अर्थव्यवस्था पर बाप-बेटे आमने सामने, जयंत का पापा यशवंत को ये जवाब

(Pi Bureau) नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के लेख के बाद अब पुत्र जयंत सिन्हा ने मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों का बचाव करते हुए जवाब दिया है। जयंत सिन्हा ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में पारदर्शिता और उसे स्थिर बनाने के लिए मोदी सरकार ने कई ऐसे उपाए खोज निकाले है जिससे आने वाले दिनों में जनता को काफी फायदा होगा।

जयंत ने पिता के इन आरोप का खंडन करते लिखा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में कई सारे लेख हालिया दिनों में लिखे गए हैं, लेकिन वे सब छोटे तथ्यों पर आधारित हैं। इसमें फंडामेंटल रिफॉर्म से दूरी बनाई गई है। अर्थव्यवस्था में इससे सुधार आ रहा है। सरकार ने कई सारे ऐसे सुधार किए हैं जिसका फायदा आने वाले दिनों में लोगों को मिलेगा।

आपको बता दे कि यशवंत सिन्हा ने नरेंद्र मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा था कि वित्तीय कुप्रबंधन, नोटबंदी और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के लचर क्रियान्वयन ने भारतीय अर्थव्यवस्था का बेड़ागर्क कर दिया है और (वास्तविक) आर्थिक वृद्धि दर निचले स्तर पर पहुंच गयी है। सिन्हा ने एक अंग्रेजी दैनिक में लिखे एक आलेख में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह 24 घंटे लगातार काम करने के बावजूद अपने कार्य के प्रति न्याय करने में विफल रहे हैं।

 

About Politics Insight