पूर्व अकाली मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह पर दुष्कर्म का केस दर्ज

(Pi Bureau) गुरदासपुर। गुरदासपुर की राजनीति में आज उस समय जोरदार धमाका हुआ जब सिटी पुलिस गुरदासपुर ने एक विधवा महिला की शिकायत पर पंजाब के पूर्व अकाली मंत्री तथा शिरोमणि अकाली दल जिला गुरदासपुर के प्रधान सुच्चा सिंह लंगाह के विरुद्व दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया।

जानकारी के अनुसार विजिलैंस विभाग पठानकोट में तैनात महिला कर्मचारी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि पंजाब के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह उससे वर्ष 2009 से उसकी मर्जी के विरुद्व दुष्कर्म करते आ रहे है। इस शिकायत के आधार पर सिटी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने महिला के ब्यान के बाद उसका मैड़ीकल करवाने के लिए उसे सिविल अस्पताल गुरदासपुर भेजा।

बता दें महिला का पति पुलिस कर्मचारी था तथा वर्ष 2009 में उसका बीमारी के कारण देहांत हो गया था। सरकार ने उसकी मौत के बाद महिला को तरस के आधार पर पुलिस में नौकरी दी थी। इस समय पीड़ित महिला विजिलैंस कार्यालय पठानकोट मे तैनात है।

इस मामले को राजनीति से भी जोड़ा जा रहा है क्योंकि इस समय गुरदासपुर लोकसभा हल्के का उप चुनाव हो रहा है तथा सुच्चा सिंह लंगाह ने इस चुनाव में अकाली दल की कमान संभाल रखी है।

About Politics Insight