फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ की कमाई जानकर चौक जाएंगे आप, चार दिनों में किया इतना कलेक्शन

(Pi Bureau)

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा द राइज ने सरप्राइज दिया। फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले सोमवार को 4.25 करोड़ का कलेक्शन करके चौंका दिया। बता दे पुष्पा तेलुगु फिल्म है, जो हिंदी में भी रिलीज की गयी है और आंकड़े बता रहे हैं कि हिंदी दर्शकों के बीच भी फिल्म को काफी प्यार मिल रहा है।

17 दिसम्बर को रिलीज हुई फिल्म ने 3.11 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि शनिवार को 3.55 करोड़ और रविवार को 5.18 करोड़ का कलेक्शन किया था। पहले सोमवार का नेट कलेक्शन पहले शनिवार से भी अधिक है। पुष्पा के हिंदी वर्जन का चार दिनों का नेट कलेक्शन अब 16.09 करोड़ हो गया है।

पुष्पा- द राइज, अल्लू अर्जुन की पहली फिल्म है, जिसे तेलुगु के साथ पैन इंडिया रिलीज किया गया है। खासकर, हिंदी में फिल्म पहली बार रिलीज हुई है। पुष्पा सभी भाषाओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। खासकर, मास दर्शक फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। ट्रेड जानकारों के मुताबिक फिल्म तमिलनाडु में हिट का दर्जा पा चुकी है। आने वाले वक्त में कई दक्षिण भारतीय फिल्में हिंदी में भी साथ-साथ रिलीज की जा रही हैं। हिंदी दर्शकों के बीच पुष्पा की कामयाबी के बाद इस ट्रेंड में तेजी आने की सम्भावना है।

About Bhavana