जन्मदिन से पहले सलमान खान के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, सांप ने लिया काट

 (Pi Bureau)

अपने बर्थडे से पहले, सलमान खान Salman Khan अपने पनवेल फार्महाउस के लिए रवाना हुए थे, जहां उन्हें सांप ने काट लिया है। घटना रविवार की सुबह तड़के हुई। एक्टर को इलाज के लिए कामोठे के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया और आज सुबह नौ बजे उन्हें छुट्टी दे दी गई। सांप जहरीला नहीं था जिसके चलते उन्हें अस्पताल से जल्दी ही छुट्टी मिल गई।

सलमान खान Salman Khan को सांप ने काटा

बताया जा रहा है कि सलमान खान (Salman Khan) को एक एंटी-वेनम दवा दी गई और कुछ घंटों के ऑबजर्वेशन के बाद एक्टर को घर जाने दिया गया। दरअसल, सलमान (Salman Khan) अपना हर बर्थडे भव्य तरीके से पनवेल वाले फार्महाउस पर मनाते हैं। और शायद इस बार भी उनका यहीं प्लान था। पिछले साल लॉकडाउन के अधिकांश समय के लिए, सलमान खान (Salman Khan) अपने पनवेल फार्महाउस पर मौजूद थे, जिसका नाम उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा के नाम पर रखा गया है। सलमान ने खेत में काम करते हुए और बीज बोते हुए कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे।

फार्म हाऊस पर हुआ हादसा

2020 में लॉकडाउन के दौरान, सलमान (Salman Khan) ने पनवेल में काफी समय बिताया जहां उनके साथ जैकलीन फर्नांडीज और अन्य लोग भी थे। उन्होंने वहां खाली समय के दौरान खेती और घुड़सवारी की। द कपिल शर्मा शो पर बोलते हुए, सलमान Salman Khan ने कहा कि वह जैकलीन को फार्महाउस पर खेती करने के लिए कहते थे, और वह केवल ट्रेडमिल पर कार्डियो करना चाहेंगी। ‘जैकलीन भी थी हमारे साथ वहां पर। कार्डियो कर रही है ट्रेडमिल के ऊपर बेवकूफों की तरह। बेवकूफी है।

About Bhavana