CM योगी ने वितरित किए नियुक्ति पत्र: बोले, छह साल पहले कोई मानता ही नहीं था कि यूपी कभी सुधरेगा !!!

(Pi Bureau)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मिशन रोजगार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा युवाओं के सपने को उड़ान देने वाला है। प्रदेश में बीते छह वर्षों में साढ़े 5 लाख से ज्यादा पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया करके युवाओं को नौकरियां प्रदान की गई हैं। इन छह वर्षों में प्रदेश ने एक नई छलांग लगाई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को लखनऊ के लोकभवन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि छह वर्ष पहले इन्हीं नौजवानों के सामने पहचान का संकट था। अब इन युवाओं को अपने राज्य से बाहर अपने राज्य के बारे में बताने से कोई हिचक नहीं होती है।

यह वही राज्य है जहां विकास के कार्यों में माफिया हावी होते थे। नियुक्ति व तबादले की प्रक्रिया ताश के पत्तों की तरह फेंटी जाती थी। पहले कोई नहीं मानता था कि उत्तर प्रदेश कभी सुधरेगा लेकिन आज तस्वीर बदली है।

मुख्यमंत्री योगी न कहा कि ये वही प्रदेश है जहां हर तीसरे दिन दंगा होता था। निवेश नहीं आता था। निवेशक अपने संस्थान बंद करके जाने लगे थे। आज गांव व शहरों में बदलाव देखने को मिल रहा है। युवा शक्ति जो पलायन करने मजबूर थी। आज उन्हें अपने प्रदेश में सम्मान मिल रहा है।

About somali