यूपी: कल धमकी-आज धमाका, कौन बिगाड़ रहा ताजनगरी की फ़िज़ा ?

विपिन कुशवाहा

आगरा: सुलहकुल की नगरी आतंकियों के निशाने पर है। पहले आईएसआईएस ने ताजमहल को अगले टारगेट बनाने की पोस्ट टिवटर पर शेयर की, तो शुक्रवार देर रात एक रेलगाड़ी को पलटने की कोशिश की गई। वहीं शनिवार सुबह आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर दो धमाकों से हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अधिकारी आनन फानन में मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया है।
आपको बता दें कि शनिवार की सुबह ताजनगरी के लिए दहशतभरी रही। शुक्रवार देर रात एक ट्रैक पर पत्थर रख दिए। चेन्नई से चलकर जम्मू जाने वाली अंडमान एक्सप्रेस को पलटने की कोशिश की गई। इसके बाद शनिवार सुबह आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर दो धमाके हो गए।  इससे पहले आगरा में ताजमहल पर हमले की धमकी मिली थी। पुलिस अधिकारी कैंट स्टेशन पर छानबीन में जुटे हुए हैं।
इसके साथ ही आगरा कैंट स्टेशन परिसर से शनिवार सुबह सफाई कर्मी कूड़ा उठा रहे थे। कूड़ा उठाने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली पास में ही खड़ी थी। कूड़ा उठाते समय धमाका हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक  धमाके की आवाज से खलबली मच गई। इसके कुछ देर बाद ही एक और धमाके की आवाज आई, यह धमका स्टेशन के पास स्थित घर की छत पर बताया जा रहा है। हालांकि, धमाकों की प्रबलता  बहुत कम थी, इसमें कोई घायल नहीं हुआ है। धमाको की सुचना मिलते ही आलाधिकारी और फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉयड टीम मौके पर पहुँच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

About Politics Insight