चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग पर बॉलीवुड के इन सितारों ने ISRO की पूरी टीम को दी शुभकामनाएं और बधाई !!!

(Pi Bureau)

Chandrayaan-2: चंद्रमा के अनछुए पहलुओं का पता लगाने के लिए चंद्रयान-2 सोमवार को यहां स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से शान के साथ रवाना हो गया। इसे ‘बाहुबली नाम के सबसे ताकतवर रॉकेट जीएसएलवी-मार्क ।।। के जरिए अपराह्न दो बजकर 43 मिनट पर प्रक्षेपित किया गया। आज का यह प्रक्षेपण अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की धाक जमाएगा और यह चांद के बारे में दुनिया को नई जानकारी उपलबध कराएगा। 

चंद्रयान-2 के रवाना होने के बाद मिशन मंगल की टीम ने भी इसरो को बधाई दी है। बॉलीवुड में अक्षय कुमार, तापसी पन्नू और विद्या बालन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्वीट कर ईसरो की पूरी टीम को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। 

आपको बता दें कि चंद्रयान पर बनी फिल्म मिशन मंगल 15 अगस्त को सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसमें अक्षय कुमार, विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नी और कृति कुलहारी ने मुख्य भूमिका निभाई है। 

About Politics Insight