Birthday special:: जितनी अच्छी एक्टिंग उतनी ही दिलचस्प हैं शक्ति कपूर की लाइफ की ये कहानी !!!

(Pi Bureau)

90 के दशक में बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक विलेन हुए जिन्होंने अपनी दमदार अदाकारी से बॉलीवुड के हीरो से भी ज्यादा नाम कमाया। उन्हीं में से एक हैं शक्ति कपूर। फिल्मों में लड़कियों को परेशान कर बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन बनने वाले शक्ति कपूर का आज जन्मदिन है। शक्ति कपूर आज 67 साल के हो गए हैं। शक्ति कपूर जितना अपने खलनायक किरदार के जाने जाते हैं, उतना ही उनकी कॉमेडी से दर्शकों को लोटपोट होने के लिए मजबूर भी कर देती हैं।

शक्ति कपूर ने अपने फिल्मी करियर में लगभग सभी बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। फिल्म ‘कुर्बानी’ से शक्ति को पहचान मिली। बीबीसी को दिए इंटरव्यू में शक्ति ने बताया था कि भगवान ने मुझे बहुत कुछ दिया। फिल्मी सफर में कई दिग्गजों का आशीर्वाद रहा। इनमें सुनील दत्त, फिरोज खान और विनोद खन्ना जैसे लोग रहे।

शक्ति कपूर पर्दे पर जितनी अच्छी एक्टिंग करते हैं उतनी ही दिलचस्प उनके एक्टर बनने की कहानी भी है। शक्ति कपूर जब फिल्म इंडस्ट्री में आए थे, तब उनका नाम सुनील था जो कुछ समय के लिए करण कर दिया था। बाद में सुनील दत्त और नरगिस ने उनका नाम बदलकर शक्ति रख दिया। जब शक्ति कपूर के पास कोई काम नहीं था तो सुनील दत्त उन्हें 1500 रुपये महीना देते थे।

इतना ही नहीं विनोद खन्ना के घर पर शक्ति करीब 5 साल तक रहे। एक कार एक्सीडेंट की वजह से शक्ति की मुलाकात फिरोज खान से हुई और उन्हें फिल्म ‘कुर्बानी’ मिली। और ये वही फिल्म थी जिससे शक्ति को पहचान मिली। हालांकि फिल्म तोहफा में जो आउ ललिता डायलॉग उन्होंने बोला तो किसी को उम्मीद नहीं थी की इसे सदियों तक याद किया जाएगा। जब फिल्म रिलीज हुई थी तब यह डायलॉग यंगस्टर्स ने देखा और सुना तो वे कॉलेज में भी इसे बोलने लगे। इस कारण कुछ स्टूडेंट्स को जेल भी जाना पड़ा था।

शक्ति कपूर अब भले ही बड़े पर्दे से गायब हैं, लेकिन अपने करियर में वो कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। शक्ति कपूर ने एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी की बड़ी बहन शिवांगी कोल्हापुरी से शादी की है। दोनों ने साल 1982 में शादी की थी और उनके दो बच्चे सिद्धांत कपूर और श्रद्धा कपूर हैं। बेटी श्रद्धा कपूर खुद भी जानी-मानी अभिनेत्री हैं।

About Politics Insight