बेटे रणबीर कपूर के जन्मदिन पर भावुक हुईं नीतू कपूर, पुरानी तस्वीरों के साथ लिखा ये पोस्ट

(Pi Bureau)

रणबीर कपूर आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस बीच रणबीर की मां और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नीतू कपूर ने अपने बेटे के लिए एक खूबसूरत मैसेज लिखकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। 

इस मौके पर एक तस्वीरों को साझा करते हुए नीतू कपूर ने लिखा- ‘यह दिन अपने साथ बहुत कुछ लाता है। जब कोई इवेंट मैंनेजर्स नहीं थे। हम लोग जन्मदिन से एक हफ्ता पहले शॉपिंग के लिए जाया करते थे, जब हम लोग डांस प्रतियोगिता और फैन्सी ड्रेस तोहफों के लिए बहुत क्रेजी रहते थे। उस वक्त बर्थडे का तोहफा बहुत अहम हुआ करता था। अब मैं यही दुआ करती हूं कि जहां भी तुम जाओ अपने पीछे अच्छाई छोड़ो।’

नीतू कपूर ने आगे लिखा- ‘जब आप हमारी ताकत होते हैं..जब आप बिना कहे समझ जाते हैं..जब आप अपने आस-पास सभी को प्रोत्साहित करते हैं तो यह सब मेरे दिल को खुशी से भर देता है! हमेशा खुश रहो आरके।’ रणबीर कपूर नीतू कपूर के दिल के बेहद करीब हैं। अक्सर नीतू रणबीर के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।

https://www.instagram.com/p/B28OjTZAbzW/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

 

नीतू कपूर पहले की अपेक्षा फिल्मों में कम नजर आती हैं। हाल ही में वह पति ऋषि कपूर के साथ भारत लौटी हैं। ऋषि कपूर के कैंसर मुक्त होने के बाद भारत लौटते ही नीतू ने एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा था। नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी पोस्ट की। इस तस्वीर के साथ नीतू कपूर ने लिखा- ‘पिछले 11 महीने कहां चले गए? बहुत ही लंबा रास्ता था। यह एक ऐसा पेज था जिसने मुझे सिखाया और बहुत बदलाव किए।’

https://www.instagram.com/p/B2ThOhEAc7W/?utm_source=ig_web_copy_link

नीतू कपूर के इस पोस्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि 11 महीने उनके लिए कितने मुश्किल भरे थे। रणबीर कपूर की फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही ‘ब्रह्मास्त्र’ फिल्म में नजर आएंगे। इसके अलावा रणबीर की झोली में ‘शमशेरा’ फिल्म भी है। जन्मदिन से पहले रणबीर कपूर ने पार्टी रखी। इस पार्टी में बॉलीवुड की कई हस्तियां पहुंचीं।

About Politics Insight