तो ये हैं ‘तारक मेहता’ की इस अभिनेत्री की असलियत, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान !!!

(Pi Bureau)

टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का हर किरदार इतना पॉपुलर है कि दर्शक कलाकारों को उनके असली नाम की जगह सीरियल में निभाए किरदारों से जानते हैं। सीरियल में ऐसा ही एक किरदार है बबीता अय्यर का। बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता का जन्म 28 सितंबर 1987 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ।

असल जिंदगी में मुनमुन दत्ता बेहद ग्लैमरस हैं। वो इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फैंस की संख्या 17 लाख से ज्यादा है। टीवी की अभिनेत्रियों से तुलना करें तो वो सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वालीं सेलिब्रिटी में से एक हैं।

मुनमुन दत्ता ने पोस्टग्रेजुएशन अंग्रेजी विषय से किया है। वो पढ़ाई में बहुत अच्छी थीं। एक इंटरव्यू में मुनमुन ने बताया था कि वो एक्टिंग में नहीं आना चाहती थीं बल्कि डॉक्टर बनना चाहती थीं। मुनमुन ने कहा कि ‘मैं तो अब भी डॉक्टर बनना चाहती हूं। मौका मिलता है तो मैं बहुत पढ़ती हूं। मेरे फोन में मेडिकल से संबंधित ऐप है।’

जब मुनमुन पुणे में रहती थीं उसी दौरान उन्होंने फैशन शो में हिस्सा लेना शुरू कर दिया। फैशन के क्षेत्र में रुचि को देखते हुए मुनमुन दत्ता मुंबई पहुंचीं। साल 2004 में उन्होंने जीटीवी पर आने वाले सीरियल ‘हम सब बाराती’ से डेब्यू किया। फिल्मों की बात करें तो मुनमुन दत्ता की पहली फिल्म कमल हासन के साथ ‘मुंबई एक्सप्रेस’ (2005) थी। इसके अलावा वो साल 2006 में ‘हॉलीडे’ में नजर आई थीं।

मुनमुन दत्ता अपनी बात बेबाकी से रखने के लिए जानी जाती हैं। वैसे तो बॉलीवुड में मीटू की शुरुआत का श्रेय तनुश्री दत्ता को जाता है लेकिन मुनमुन दत्ता काफी समय से इस बात को उठाती रही हैं। मुनमुन दत्ता ने कहा था कि ‘हर महिला को कभी ना कभी लैंगिक शोषण का सामना करना पड़ता है और ये हर उम्र में होता है। जो महिलाएं आज मीटू कैंपेन के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कर रही हैं उनका सम्मान किया जाना चाहिए।’

मुनमुन दत्ता ने नवंबर 2017 में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर खुद के साथ हुए यौन शोषण का खुलासा किया था। मुनमुन ने लिखा, ‘ऐसा कुछ लिखते हुए मेरी आंखों में आंसू आ रहे हैं। ऐसा करके मैं वापस बचपन की उन यादों को जी रही हूं, जब मैं अपने नजदीक में रहने वाले एक अंकल से डरती थी क्योंकि उन्हें जब भी मौका मिलता था वह मुझे जकड़ लेते थे और धमकी देते थे कि मैं यह बात किसी को न बताऊं।’

मुनमुन दत्ता अभिनेता अरमान कोहली के साथ अफेयर की खबरों को लेकर भी चर्चा में रह चुकी हैं। साल 2008 में मुनमुन का अफेयर अरमान कोहली के साथ शुरू हुआ और कुछ ही दिनों बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। उनके ब्रेकअप का कारण अरमान का गुस्सैल और आक्रामक स्वभाव बताया गया। वेलेंटाइन्स डे के दिन अरमान ने मुनमुन के साथ मारपीट की थी। मुनमुन ने अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत पुलिस में भी दर्ज कराई थी, जिसके बाद मामला कोर्ट में पहुंचा था। इसके बाद अरमान को अपने गलत बर्ताव के लिए फाइन भी भरना पड़ा था।

About Politics Insight