एक बार फिर बॉलीवुड की इस जोड़ी ने अपने फैंस को किया ऐसे खुश, वीडियो हो रहा वायरल !!!

(Pi Bureau)

दीपिका पादुकोण और कार्तिक आर्यन का पिछले दिनों एक वीडियो सामने आया था जिसमें दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर थे। इस दौरान दीपिका ने कार्तिक की फिल्म ‘पति-पत्नी और वो’ के गाने ‘धीमेे-धीमे’ पर डांस किया था। फैंस को उनका ये वीडियो काफी पसंद आया था। अब दीपिका और कार्तिक फिर से एक साथ दिखे हैं।

दीपिका के फैन पेज से ये वीडियो शेयर किया गया है। दीपिका दीवार के सहारे खड़ी हैं और कार्तिक उनके सामने हैं। दीपिका कार्तिक को देखकर हंसे बिना नहीं रह पाती हैं। इसके बाद दोनों फोटोशूट के लिए पोज दे रहे हैं।

वीडियो में दीपिका और कार्तिक की केमेस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- ‘दीपिका पादुकोण और कार्तिक आर्यन, फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स 2020’।

https://www.instagram.com/p/B9FKyomhWaH/?utm_source=ig_embed&ig_mid=1F231A12-AD08-4F90-B8CD-E1F5181A27DA

 

वहीं कार्तिक आर्यन इन दिनों ‘भूल भुलैया 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें उनके साथ कियारा आडवाणी की मुख्य भूमिका है। फिल्म इस साल जुलाई में रिलीज होगी। इसके निर्देशक अनीज बज्मी हैं। टी-सीरीज के साथ कार्तिक आर्यन की ये तीसरी फिल्म होगी। उनके करियर की पहली सौ करोड़ी फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ और हाल ही में रिलीज हुई ‘पति पत्नी और वो’ का निर्माण भी टी-सीरीज ने ही किया था। 

 

About Politics Insight