टाइगर श्रॉफ की शर्टलेस फोटो देख इंप्रेस हुईं गर्लफ्रेंड, किया ये जोरदार कमेंट !!!

(Pi Bureau)

टाइगर श्रॉफ का हाल ही में एक गाना रिलीज हुआ है, I am a Disco Dancer 2.0। इसमें टाइगर श्रॉफ शर्टलेस नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस गाने में टाइगर श्रॉफ ने जबरदस्त डांस किया है। टाइगर को इस गाने में शर्टलेस देखकर रूमर्ड गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी काफी इंप्रेस हुई हैं। जैसे ही उन्होंने टाइगर की यह फोटो देखी वह खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाईं। दिशा ने टाइगर की फोटो पर ‘बॉडी’ लिखा है, साथ ही उन्होंने दो फायर इमोजी बनाए हैं।

आपको बता दें कि टाइगर श्रॉफ ने इस गाने में सीक्वंस पैंट्स पहनी है। इस लुक को टाइगर ने ब्लैक जैकेट और शेड्स के साथ कम्पलीट किया है। यह गाना साल 1982 में आए मिथुन चक्रवर्ती के गाने का रीक्रिएशन वर्जन है। इसे बेनी दयाल ने गाया है और अंजान ने लिखा है। इस गाने की कोरियोग्राफी बॉस्को मार्टिस ने की है।

https://www.instagram.com/p/B95_pgVni2F/?utm_source=ig_embed&ig_mid=FCC477A1-536F-4006-8F13-0890B221CE68

बताते चलें कि हाल ही में टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘बागी 3’ रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इसने धमाकेदार कमाई की।

About Politics Insight